दिल्ली गेट के नजदीक सब्जी विक्रेता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

नाहन शहर के दिल्ली गेट के  नजदीक एक सब्जी विक्रेता ने बीती रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । मामला सोमवार सुबह संज्ञान में आया जब सड़क पर आने जाने वाले लोगो ने आयुष अस्पताल के लोहे के गेट पर एक शव लटका देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Jun 8, 2026 - 12:15
 0  2
दिल्ली गेट के नजदीक सब्जी विक्रेता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

यंगवार्ता न्यूज नाहन 8 जून, 2026 : 

नाहन शहर के दिल्ली गेट के  नजदीक एक सब्जी विक्रेता ने बीती रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । मामला सोमवार सुबह संज्ञान में आया जब सड़क पर आने जाने वाले लोगो ने आयुष अस्पताल के लोहे के गेट पर एक शव लटका देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा दिया है।

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने वाले सब्जी विक्रेता की पहचान करीब 55 वर्षीय जगत सिंह निवासी गांव बड़ग, संगड़ाह के  रूप में हुई है।

 जिले के एएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सब्जी विक्रेता का शव कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के मेडिकल कालेज नाहन भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अगली कारवाई की जायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow