सरकारी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस थाना नादौन के तहत एक सरकारी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज

Nov 16, 2024 - 19:03
 0  263
सरकारी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर     16-11-2024

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस थाना नादौन के तहत एक सरकारी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि सहायक प्रोफेसर ने प्रैक्टिकल के दौरान उससे छेड़छाड़ की। 

कॉलेज प्राचार्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महाविद्यालय के वूमेन सेल और अनुशासन कमेटी से पूरी जानकारी लेकर इसकी सूचना पुलिस थाना नादौन को दे दी। प्राचार्य ने कहा कि वीरवार को जब छात्रा प्रेक्टिकल दे रही थी, तो उसी दौरान सहायक प्रोफेसर ने छात्रा से छेड़छाड़ की हरकत की।

छात्रा ने उसी समय अपने साथ हुई इस हरकत के बारे में महाविद्यालय के वूमेन सेल की अध्यक्ष और कार्यकारी प्राचार्य को सूचित किया। वुमेन सेल ने पीड़ित छात्रा से पूरी जानकारी लेकर इसकी सूचना छात्रा के माता-पिता को भी दे दी। वूमेन सेल, अनुशासन कमेटी व पीड़ित छात्रा से पूछताछ करके पुलिस थाना नादौन को इसकी लिखित सूचना दी है। 

वहीं, प्रोफेसर को सोमवार से कोई भी कक्षा लेने से मना कर दिया है। थाना प्रभारी नादौन बाबूराम शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय की ओर से सहायक प्रोफेसर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow