सीएम  के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन की ग्राम पंचायत बड़ा में स्पाइस पार्क का होगा निर्माण  

मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन की ग्राम पंचायत बड़ा में स्पाइस पार्क का निर्माण होगा। जिसका जल्द नींवपत्थर रखा जाएगा। रविवार को शिमला पहुंचे नादौन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ा और फस्टे के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन दिया

Jan 12, 2026 - 15:12
 0  11
सीएम  के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन की ग्राम पंचायत बड़ा में स्पाइस पार्क का होगा निर्माण  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-01-2026

मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन की ग्राम पंचायत बड़ा में स्पाइस पार्क का निर्माण होगा। जिसका जल्द नींवपत्थर रखा जाएगा। रविवार को शिमला पहुंचे नादौन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ा और फस्टे के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने नादौन में विभिन्न विकास कार्यों के बारे में चर्चा की तथा फीडबैक भी लिया। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को प्राकृतिक खेती पद्धति अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती से उगाई गई गेहूं के दाम 60 रुपए प्रतिकिलो, निर्धारित किए हैं और 15 अप्रैल, 2025 को पांगी उपमंडल को पूर्णत: प्राकृतिक खेती उपमंडल घोषित किया गया है।

प्रदेश सरकार द्वारा कच्ची हल्दी पर 90 रुपए और पांगी घाटी में उगाए गए जौ पर 60 रुपए प्रतिकिलो का समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारत का पहला राज्य है जिसने प्राकृतिक खेती द्वारा उगाए गए उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow