सोलन में 6 अप्रैल को चूड़ेश्वर सेवा समिति का होगा महाअधिवेशन

चूड़ेश्वर सेवा समिति की केंद्रीय इकाई की बैठक रविवार को सोलन में प्रधान बीएम नैंटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन केंद्रीय समिति के महासचिव ग्यार सिंह नेगी ने किया

Feb 16, 2025 - 19:30
 0  66
सोलन में 6 अप्रैल को चूड़ेश्वर सेवा समिति का होगा महाअधिवेशन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    16-02-2025

चूड़ेश्वर सेवा समिति की केंद्रीय इकाई की बैठक रविवार को सोलन में प्रधान बीएम नैंटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन केंद्रीय समिति के महासचिव ग्यार सिंह नेगी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष बीएम नैंटा ने कहा कि इस बार का महाअधिवेशन 6 अपैल 2025 को सोलन में होगा। इसके आयोजन के लिए समिति की सोलन इकाई कार्य करेगी। 

उन्होंने कहा कि समिति अब तक चूड़धार में व्यवस्था सुधार और मंदिर निर्माण के लिए कार्य कर रही थी। मंदिर निर्माण का कार्य शांत पर्व के बाद अब पूर्ण हो चुका है। अन्य विकास कार्य चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब प्रचार- प्रसार की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। कुपवी में सराय बनकर तैयार हो चुकी है और सराहां (चौपाल) में भी इस दिशा में कार्य किया जाएगा। 

अब समिति लंगर, ठहरने की व्यवस्था, भंडारे,सराय के अलावा भी करें। साथ ही चूड़धार में टॉयलेट निर्माण पर भी चर्चा की गई।रामभज चौहान ने भी शिरगुल के चित्र, पूजा विधान, प्रसाद वितरण, मिथकों का निराकरण, युवाओं में नशे की समस्या समेत अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। 

महासचिव ग्यार सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल अब पूरा हो चुका है और अधिवेशन के बाद नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। बैठक में केंद्रीय समिति के पूर्व प्रधान बलदेव चौहान के अलावा सुरेश चौहान, कृष्ण शर्मा, महेंद्र शर्मा, सूरत सिंह चौहान,प्रताप ठाकुर, रमेश नेगी, नारायण सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह, संत राम, बलवीर शर्मा,संजय चौहान, दर्शन सिंह पुंडीर समेत अन्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow