स्मार्ट मीटर और किसानों की बेदखली पर किसानों का हल्ला बोल, प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

जिला सिरमौर किसान सभा ने आज जिला के अलग-अलग क्षेत्र में किसानों बागवानों और आम लोगों की समस्या को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल किया। किसान सभा ने स्मार्ट मीटर लगाने का पुरजोर विरोध करते हुए किसानों बागवानों की हो रही बेदखली को तुरंत रोकने की भी मांग उठाई

Aug 13, 2025 - 15:54
 0  24
स्मार्ट मीटर और किसानों की बेदखली पर किसानों का हल्ला बोल, प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

जिला के अलग अलग क्षेत्रो में किसानों ने किया प्रदर्शन

यंगवार्ता न्यूज़-नाहन     13-08-2025

जिला सिरमौर किसान सभा ने आज जिला के अलग-अलग क्षेत्र में किसानों बागवानों और आम लोगों की समस्या को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल किया। किसान सभा ने स्मार्ट मीटर लगाने का पुरजोर विरोध करते हुए किसानों बागवानों की हो रही बेदखली को तुरंत रोकने की भी मांग उठाई है।

ददाहू में जिला सिरमौर किसान सभा ने आक्रोश प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला सिरमौर किसान सभा के अध्यक्ष सतपाल मान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज स्मार्ट मीटर लगाने का जो कार्य प्रदेश भर में चल रहा है उसे तुरंत प्रभाव से रोका जाना चाहिए। 
स्मार्ट मीटर लगाने के बाद एका एक  बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

इसके अलावा प्रदेश में किसानों बागबानो की हो रही जमीनों से बेदखली को रोकने में प्रदेश की कांग्रेस सरकार नाकाम साबित हुई है । जिसके चलते आज किसान बागवान सड़कों पर है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इन सभी मांगों पर प्रदेश सरकार द्वारा गौर नहीं किया गया तो किसान सभा उग्र आंदोलन करने पर विवश होगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow