डुब्लू में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच
जुन्गा तहसील की ग्राम पंचायत बलोग के गांव डुब्लू में स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक लोगों और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान लोगों को घर-द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाते हुए डिजिटल एक्स-रे, बीपी, शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच निशुल्क की गईं।शिविर की अध्यक्षता बीएमओ मशोबरा डॉ. राकेश गोयल ने की।
शिमला 22 नवंबर, 2026 :

सीएचओ डुब्लु रानी ठाकुर ने बताया कि शिविर में एक सौ से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य जांच करवाई । जिनमें 34 वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों के छाती के एक्स-रे किए गए तथा क्षय रोग (टीबी) की जांच के लिए उनके थूक के 15 नमूने भी लिए गए। इसके अतिरिक्त 80 से अधिक लोगों की मधुमेह की जांच और रक्तचाप चैक किए गए । सभी मरीजों को निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाई गई । इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ट्राई, डॉ. दिव्या वर्मा, सीएचओ रानी ठाकुर, मंजू और प्रोमिला आशावर्करज, राकेश मेहता सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ग्राम पंचायत बलोग के प्रधान मनोहर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग का पंचायत के गांव डुब्लू में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद लाभकारी हैं।
What's Your Reaction?