हमले में घायल बंबर ठाकुर का कुशलक्षेम जानने एम्स पहुंचे डीजीपी संजय कुंडू
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कानून व्यवस्था की जांच करने के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान कुंडू ने कहा कि बंबर पर हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
![हमले में घायल बंबर ठाकुर का कुशलक्षेम जानने एम्स पहुंचे डीजीपी संजय कुंडू](https://youngvarta.com/uploads/images/202402/image_870x_65d9a3875d385.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर 24-02-2024
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कानून व्यवस्था की जांच करने के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान कुंडू ने कहा कि बंबर पर हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जबकि अन्य की गिरफ्तारी भी जल्द होगी।
कुंडू ने कहा कि विधानसभा के कारण इस मामले पर कुछ ज्यादा नहीं बोल सकते हैं। इसकी जानकारी खुद सीएम विस सत्र में देंगे। कुंडू ने इस घटना के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और उसके बाद घटना स्थल का दौरा किया।
वहीं, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के विरोध में शनिवार को बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)