हमारा कालेज वापस करो , ग्रामीणों ने लगाए जगत सिंह नेगी गो बैक के नारे  

शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के बागबानी व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी सराज दौरे पर थे। उनसे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में थुनाग बाजार के लोग, पंचायत के चुने हुए प्रतिनिधि, जगत सिंह नेगी से मिले। और लोगों ने मंत्री ने पहले बात की कि थुनाग हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री कॉलेज को यहां से किसी अन्य जगहों के लिए स्थानांतर न किया जाए।

Jul 25, 2025 - 20:11
 0  53
हमारा कालेज वापस करो , ग्रामीणों ने लगाए जगत सिंह नेगी गो बैक के नारे  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  25-07-2025
शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के बागबानी व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी सराज दौरे पर थे। उनसे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में थुनाग बाजार के लोग, पंचायत के चुने हुए प्रतिनिधि, जगत सिंह नेगी से मिले। और लोगों ने मंत्री ने पहले बात की कि थुनाग हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री कॉलेज को यहां से किसी अन्य जगहों के लिए स्थानांतर न किया जाए। 
इस दौरान स्थानीय लोगों ने जगत सिंह गो बैक के नारे लगाए। जिसके चलते मंत्री जी वह से चलते बने। हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री कॉलेज के स्थानांतरण पर जगत सिंह नेगी ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता मैं कुछ नहीं कर सकता। यह फैसले कैबिनेट में लिए जाते हैं। इसके बाद वह खाना खाने के लिए चले गए , लेकिन मौके पर लोगों ने नारे लगाए कि हमारा संस्थान वापस करो , जगत सिंह नेगी को बैक के नारे लगा दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow