हिमाचल के राज्य सचिवालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की मिली धमकी,प्रशासन ने तुरंत शुरू की कार्रवाई 

हिमाचल प्रदेश के राज्य सचिवालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुख्य सचिव कार्यालय को ई-मेल के माध्यम से यह धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू

May 25, 2025 - 15:42
 0  78
हिमाचल के राज्य सचिवालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की मिली धमकी,प्रशासन ने तुरंत शुरू की कार्रवाई 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    25-05-2025

हिमाचल प्रदेश के राज्य सचिवालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुख्य सचिव कार्यालय को ई-मेल के माध्यम से यह धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। धमकी मिलने के बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमें सचिवालय परिसर में गहन तलाशी अभियान चला रही हैं।

रविवार की छुट्टी के कारण सचिवालय में कर्मचारी नहीं थे, फिर भी सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल को परिसर में तैनात किया गया है। पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी जारी है। प्रशासन ने धमकी भरे ईमेल को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जांच एजेंसियां धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow