हिमाचल में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, खाका तैयार करने में जुटी सरकार 

हिमाचल प्रदेश सरकार में बड़े प्रशासनिक फेरबदल करने की तैयारी चल रही है। कई आईएएस, आईपीएस, एचपीएस और एचएएस अधिकारियों को बदला जाना है। इसकी सूची तैयार की जा रही है। बीते एक सप्ताह से इस पर मंथन चल रहा

Apr 20, 2025 - 12:31
 0  93
हिमाचल में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, खाका तैयार करने में जुटी सरकार 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     20-04-2025

हिमाचल प्रदेश सरकार में बड़े प्रशासनिक फेरबदल करने की तैयारी चल रही है। कई आईएएस, आईपीएस, एचपीएस और एचएएस अधिकारियों को बदला जाना है। इसकी सूची तैयार की जा रही है। बीते एक सप्ताह से इस पर मंथन चल रहा है। 

पुलिस अधीक्षक के अलावा एसडीएम और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया जाना है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने काफी समय से विभागों में बड़ा फेरबदल नहीं किया है। 

सरकार आईएएस अधिकारियों के साथ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देने का खाका तैयार कर रही है। सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचने के लिए अधिकारियों में नई जिम्मेदारियां दी जानी हैं।

हिमाचल में इस समय वित्तीय संकट चल रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल को घाटे से उबारने की कोशिश में लगे हैं। दूसरे, हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से पहल की जा रही है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर जिला और मंडल स्तर के कई अधिकारियों के तबादले नहीं किए हैं। 

कई जिलों में वही अधिकारी तैनात हैं, जो पूर्व सरकार के समय नियुक्त थे। कई अधिकारी ऐसे हैं, जिनके पास कई विभागों का अतिरिक्त कार्यभार है। यह अधिकारी भी लगातार सरकार पर दबाव डाल रहे हैं कि उन पर काम का अतिरिक्त बोझ है। ऐसे में फाइलों को समय रहते निपटाने में दिक्कत आ रही है।
  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow