हिमाचल में सूखे जैसे हालात, हिमाचल में 80 फीसदी खेती बारिश पर निर्भर

हिमाचल प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में डेढ़ महीने से ज्यादा समय हो गया है बारिश की एक बूंद तक नहीं बरसी है। बारिश न होने की वजह से किसानों बागवानों की चिंताएं बढ़ गई

Nov 21, 2024 - 14:05
 0  28
हिमाचल में सूखे जैसे हालात, हिमाचल में 80 फीसदी खेती बारिश पर निर्भर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला     21-11-2024

हिमाचल प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में डेढ़ महीने से ज्यादा समय हो गया है बारिश की एक बूंद तक नहीं बरसी है। बारिश न होने की वजह से किसानों बागवानों की चिंताएं बढ़ गई है। 

गेहूं व अन्य नगदी फसलों की बुवाई के लिए बारिश की आवश्यकता है लेकिन फिलहाल नवंबर महीने में बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। जिससे फसलों के उत्पादन पर खास असर देखने को मिल सकता है। 

कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 80 फ़ीसदी खेती बारिश पर निर्भर करती है। 20 फ़ीसदी में सिंचाई की सुविधा है। उन्होंने बताया कि बारिश न होने की वजह से किसान फसलों की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। अभी तक 25 से 35 फ़ीसदी भूमि पर सिंचाई की व्यवस्था होने से बुवाई हो पाई है।  

उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में बारिश न होने की वजह से बुवाई नहीं हो पाई है। नवंबर महीने के अंतिम पखवाड़े में 25 नवंबर तक बारिश होती है तो ज्यादा सूखे का असर देखने को नहीं मिलेगा लेकिन  25 नवंबर तक बारिश नहीं होती है  तो उसे उत्पादन पर जरूर असर देखने को मिल सकता है। 

वही बारिश न होने की वजह से किसानों बागवानों की चिंताएं बढ़ गई है किसानों का कहना है कि सूखे की वजह से खेतों में फसले सूख गई है और जिन फसलों की बुवाई अभी की जानी थी उनमें भी विलंब हो रहा है। 

बरसात में ज्यादा बारिश से हो जाए तो भी फसले खराब हो जाती है और अगर बारिश न हो उस स्थिति में भी किसानों को नुकसान झेलना पड़ता है। सरकार को चाहिए कि जिन  क्षेत्रों में सिंचाई नहीं होती है वहां पर भी सिंचाई की व्यवस्था की जाए ताकि किसानों को  नुकसान ना झेलना पड़े पड़े। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow