हिमाचल लोक संस्कृति मंच ने प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ 

लोक संस्कृति मंच के दो दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन प्रदेश के कई रंगकर्मी छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यशाला के माध्यम से रंगकर्मी छात्र आने वाले समय में प्रदेश में बढ़ रही सामाजिक कुर्तियां  के बारे में यहा चर्चा की

Feb 17, 2025 - 19:06
 0  38
हिमाचल लोक संस्कृति मंच ने प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     17-02-2025

लोक संस्कृति मंच के दो दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन प्रदेश के कई रंगकर्मी छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यशाला के माध्यम से रंगकर्मी छात्र आने वाले समय में प्रदेश में बढ़ रही सामाजिक कुर्तियां  के बारे में यहा चर्चा की जायेगी जिसमें यंहा से प्रदेश की जनता को इन कुर्तियां के खिलाफ नुकड़ नाटको के माध्य्म से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में लोक संस्कृति मंच के बनने के बाद से लगातार हिमाचल प्रदेश में कई सामाजिक मुद्दों को लेकर इस मंच ने जागरूकता अभियान चलाए है।

लोक संस्कृति मंच द्वारा हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में खास  तौर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शैक्षणिक भ्रटाचार के खिलाफ कई बार हल्ला बोला है, हिमाचल प्रदेश में आज भी बहुत ऐसे मुद्दे है जो समाज में बहुत गंभीर बने हुए है।

आज हिमाचल प्रदेश में युवाओं के बीच नशा सबसे बड़ी समस्या बनी चुकी  है  जिसमें प्रदेश का युवा आय दिन सिंथेटिक ड्रग्स का शिकार हो रहा है।  हिमाचल प्रदेश में नशे का व्यापार अपने पांव पसार रहा है। जिसके कारण प्रदेश के युवा लगातार नशे की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे है। ऐसे में लोक संस्कृति मंच ने इस  समस्या के खिलाफ आंदोलन व जागरूकता अभियान छेड़ने का निर्णय लिया है। 

दो दिवसीय कार्यशाला से फैसला लिया जायेगा जिसमें शहर से लेकर गांव तक लोक संस्कृति मंच नाटकीय मंडली तैयार कर जागरूकता अभियान चलाएगी, लोक संस्कृति के रंगमंच के साथी स्कूलों कॉलेजों में जाकर छात्रों और युवाओं को नशे के बढ़ते प्रकोप से अवगत करवाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow