हिमाचल ने 2014 के बाद दोहराया लगातार जीत का इतिहास , चारों लोकसभा सीटों पर जीत का श्रेय मोदी को : जयराम ठाकुर

हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर जीत का परचम फहराने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। अठारहवीं लोकसभा के चुनाव परिणाम के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की जीत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश ने 2014 के बाद लगातार चारों सीटों पर जीत का इतिहास एक बार फिर दोहराया है

Jun 4, 2024 - 19:24
Jun 4, 2024 - 19:28
 0  27
हिमाचल ने 2014 के बाद दोहराया लगातार जीत का इतिहास , चारों लोकसभा सीटों पर जीत का श्रेय मोदी को : जयराम ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  04-06-2024
हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर जीत का परचम फहराने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। अठारहवीं लोकसभा के चुनाव परिणाम के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की जीत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश ने 2014 के बाद लगातार चारों सीटों पर जीत का इतिहास एक बार फिर दोहराया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास करते हुए उनकी नीतियों पर मोहर लगाई है। वहीं पर लगातार भाजपा पर विश्वास जताने के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। उन्होंने कहा कि जहां तक मंडी संसदीय सीट का सवाल है। इस सीट की चर्चा देश भर में रही। 
उन्होंने कहा कि हर कहीं हर कोई मंडी संसदीय सीट का जिक्र कर रहा था। मगर हमें भरोसा था कि मंडी में भाजपा का परचम फहराया जाएगा। मंडी की प्रबुद्ध जनता ने भाजपा को समर्थन दिया और यहां से कंगना रनौत को विजयी बनाया। यह मंडी के स्वाभिमान की लड़ाई भी थी , क्योंकि कांग्रेस ने मंडी की बेटी को गालियां दीं। मुझे बुरा भला कहा। जयराम ने कहा कि मंडी की सभी नौ सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली है , जबकि कुल्लू की चार में से तीन और यहां तक कि भरमौर विधानसभा सीट पर भी पांच हजार से ज्यादा की लीड भाजपा प्रत्याशी को मिली है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मंडी का अपमान हर कोई करने की कोशिश कर रहा था। 
मगर अभी यह सब कहने की जरूरत नहीं है और अगर जरूरत पड़ी तो जरूर  कहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर काम करने का समय है और मंडी के लिए मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय सीट से भाजपा के विधायकों ने भी पार्टी की प्रत्याशी की जीत में अहम भूमिका निभाई है, इसके अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अपना अहम योगदान दिया है, सभी का आभार। इसके पश्चात ऐतिहासिक सेरी मंच पर भाजपा ने जीत का जश्र मनाया। इस अवसर पर कंगना रनौत के अलावा विधायक अनिल शर्मा,राकेश जंबाल, विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, दीप कुमार, पूर्ण चंद ठाकुर, दलीप ठाकुर, जिलाध्यक्ष मंडी निहाल चंद और जिलाध्यक्ष सुंदरनगर पूर्व विधायक हीरालाल भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow