तबाही का मंजर देखने के साथ केंद्रीय टीम ने आपदा के सामाजिक प्रभाव का लिया जायजा

जिला में आए केंद्रीय दल ने अपने दौरे के दौरान जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के साथआपदा के मनोसामाजिक प्रभाव का आकलन किया

Aug 11, 2023 - 15:58
 0  20
तबाही का मंजर देखने के साथ केंद्रीय टीम ने आपदा के सामाजिक प्रभाव का लिया जायजा

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     11-08-2023

जिला में आए केंद्रीय दल ने अपने दौरे के दौरान जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के साथआपदा के मनोसामाजिक प्रभाव का आकलन किया। केंद्रीय दल ने घ्राण क्षेत्र का दौरा कर वहां बाढ़ से क्षतिग्रस्त हैल्थ वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत की। 

साथ ही वैकल्पिक जगह पर चलाए जा रहे हेल्थ वेलनेस सेंटर का अवलोकन किया। उन्होंने आपदा से आम लोगों पर पड़े मनोसामाजिक प्रभाव का आकलन किया।

उन्होंने स्वास्थ्य खंड रति के हेल्थ वेलनेस सेन्टर को बरसात के कारण हुए नुकसान का जायजा भी लिया। केंद्रीय दल में स्वास्थ्य, शहरी विकास व अन्य मंत्रालयों के उच्च स्तरीय अधिकारी प्रेरणा सिंह, अवनीत रंधावा, चंद्र पाल और रानू शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow