इंडिया समूह की रैली में सुनीता केजरीवाल ने पढ़ा जेल से भेजा पति का संदेश , केजरीवाल ने देश को दी 6 गारंटियां 

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि करोड़ों लोगों के दिल्ली में बसते हैं। अरविंद केजरीवाल इसलिए उन्हें अधिक दिनों तक जेल में नहीं रह सकते हैं, वह सच्चे देशभक्त हैं और बहादुरी से लड़ाई लड़ रहे हैं। सुनीता केजरीवाल ने इंडिया समूह की महा रैली में अरविंद केजरीवाल के संदेश को पढ़ते हुए कहा कि आज देश के एक सौ चालीस करोड़ देशवासियों से एक बड़ा भारत बनाने के लिए सहयोग मांगता हूं

Mar 31, 2024 - 19:23
Mar 31, 2024 - 19:28
 0  96
इंडिया समूह की रैली में सुनीता केजरीवाल ने पढ़ा जेल से भेजा पति का संदेश , केजरीवाल ने देश को दी 6 गारंटियां 

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  31-03-2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि करोड़ों लोगों के दिल्ली में बसते हैं। अरविंद केजरीवाल इसलिए उन्हें अधिक दिनों तक जेल में नहीं रह सकते हैं, वह सच्चे देशभक्त हैं और बहादुरी से लड़ाई लड़ रहे हैं। सुनीता केजरीवाल ने इंडिया समूह की महा रैली में अरविंद केजरीवाल के संदेश को पढ़ते हुए कहा कि आज देश के एक सौ चालीस करोड़ देशवासियों से एक बड़ा भारत बनाने के लिए सहयोग मांगता हूं और नया भारत बनाने के लिए आमंत्रित करता है। 
जेल में भारत माता के लिए सोचता हूं वह बहुत दुखी है और दर्द से कहरा रही है। जब लोगों को महंगाई की वजह से दो वक्त की रोटी नहीं मिलती तो भारत माता को बहुत दुख होता है। जब सही इलाज के बिना जब लोग मर जाते हैं तो भारत मां बेबस और लाचार महसूस करती है। उन्होंने कहा कि जब कुछ नेता सुबह शाम लच्छेदार भाषण देते हैं और शानो शौकत से जीते हैं और अपने दोस्तों के साथ मिलकर देश लूटने में लगे हैं तब भारत मां को बहुत गुस्सा आता है। ऐसे लोगों से भारत मां को सख्त नफरत है। 
आइए एक ऐसा भारत बनाते हैं जहां सभी को भरपेट खाना मिलेगा, हर हाथ को काम मिलेगा, कोई बेरोजगार नहीं होगा , कोई गरीब नहीं होगा , कोई अनपढ़ नहीं होगा। सभी को अच्छी शिक्षा, अच्छा इलाज मिलेगा, देश के कोने कोने में चौबीस घंटे बिजली मिलेगी, सड़कें अच्छी होगी। एक ऐसा भारत बनायेंगे जहां कोई उंच नीच नहीं होगा, प्रेम और भाईचारा होगा। सुनीता केजरीवाल के अनुसार अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को इंडिया समूह की तरफ से छह गारंटी दी। पूरे देश में चौबीस घंटे बिजली का इंतजाम करेंगे। कहीं कोई पावर कट नहीं होगा। पूरे देश के गरीबों की बिजली मुफ्त करेंगे। 
हर गांव में शानदान स्कूल बनायेंगे। हर गांव मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक बनायेंगे। हर जिले में शानदार अस्पताल बनायें। देश में हर व्यक्ति के बेहतर इलाज की सुविधा करायेंगे। किसानों को स्वामीनाथन की रिपोर्ट के अनुसार एमएसपी पर फसलों के सही दाम दिलायेंगे। देश के अन्य राज्यों की तरह दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे। सुनीता ने कहा कि भारत में यह तानाशाही नहीं चलेगी हम लड़ेंगे जीतेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow