भाजपा से टिकट मिलने के बाद पहली बार सुजानपुर पहुंचे राजेंद्र राणा , स्थानीय लोगों ने गर्म जोशी से किया स्वागत

सुजानपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित किया गए प्रत्याशी राजेंद्र राणा का सुजानपुर पहुंचने पर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। वार्ड नंबर 6 में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा , महामंत्री अनिल कौशल और जगन कटोच सहित शहरी इकाई के अध्यक्ष सुमन महाजन तमाम कार्यकारिणी सदस्यों युवा मोर्चा महिला मोर्चा एवं राणा समर्थकों ने स्वागत किया

Mar 31, 2024 - 19:48
Mar 31, 2024 - 19:52
 0  17
भाजपा से टिकट मिलने के बाद पहली बार सुजानपुर पहुंचे राजेंद्र राणा , स्थानीय लोगों ने गर्म जोशी से किया स्वागत

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  31-03-2024

सुजानपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित किया गए प्रत्याशी राजेंद्र राणा का सुजानपुर पहुंचने पर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। वार्ड नंबर 6 में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा , महामंत्री अनिल कौशल और जगन कटोच सहित शहरी इकाई के अध्यक्ष सुमन महाजन तमाम कार्यकारिणी सदस्यों युवा मोर्चा महिला मोर्चा एवं राणा समर्थकों ने स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा परिवार ने बुलंद आवाज में कहा कि इस बार एनडीए 400 पार होगा। अनुराग ठाकुर पांचवीं बार जीत दर्ज करेंगे और राजेंद्र राणा चौथी बार अपनी जीत सुनिश्चित करेंगे। राजेंद्र राणा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने उन्हें टिकट दिया है। 
उन्होंने मुझ पर जो विश्वास किया है उस विश्वास को और मजबूत किया जाएगा। आने वाले चुनाव में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बंपर मतों से जीत दर्ज करेंगे और विधानसभा उपचुनाव में जहां-जहां भी चुनाव हो रहे हैं वहां सभी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। रविवार का आयोजित इस कार्यक्रम में राणा समर्थक खुद ही अपने गले में भारतीय जनता पार्टी के पटके पहन कर आए। जनसभा के दौरान एक व्यक्ति ने उठकर कहा कि हमें किसी से कुछ लेना देना नहीं है। हम तो राजेंद्र राणा के साथ जुड़े थे जुड़े हैं और जुड़े रहेंगे क्षेत्र के विकास के लिए युवाओं की बुलंद आवाज के लिए नारी शक्ति के मान सम्मान के लिए हम राजेंद्र राणा का प्रदेश की राजनीति में होना बहुत जरूरी है। 
उनकी जीत सुनिश्चित की जाएगी और चौथी बार उन्हें जीत दिलाई जाएगी। इस मौके पर राणा ने प्रदेश मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने आप को ईमानदार बोलते हैं , लेकिन सच्चाई क्या है यह जल्द ही जनता के सामने होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इतने पैसे देखे भी नहीं है जितने मैंने लोगों की सेवा में लगा दिए हैं।  मुख्यमंत्री पूरे जिला में क्रशर बंद करते हैं , लेकिन अपने विधानसभा क्षेत्र का क्रशर चलवाए रखते हैं। वहां से लाखों रुपए की आमदनी इकट्ठे करते हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के पास जो भी जमीन खरीदी है उसकी फाइल भी जल्द सामने आएगी। 
उन्होंने कहा कि मेरे पास बहुत कुछ बोलने को है धीरे-धीरे सब परते जनता के सामने खोली जाएंगे। इस मौके पर राणा समर्थक जोगिंदर ठाकुर ने प्रदेश मुख्यमंत्री पर तंज करते हुए कहा कि प्रदेश में 1998 में ऐसे मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के रूप में सामने आए जिन्होंने मात्र 29 विधायक होते हुए आपसी ताल मेल के साथ अन्य विधायको का साथ लेते हुए पूरे 5 साल सरकार चलाई और एक वर्तमान में ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने 43 विधायकों के साथ सरकार बनाई लेकिन आज उनके पास मात्र 34 विधायक ही बचे हैं और वह भी कब उनसे छिटक जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow