ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की अध्यक्षता की 

जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान मैं जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिमाचल सरकार में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए तिरंगा फहराया और प्रदेश व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

Aug 15, 2024 - 19:39
Aug 15, 2024 - 20:02
 0  17
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की अध्यक्षता की 
       
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  15-08-2024
जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान मैं जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिमाचल सरकार में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए तिरंगा फहराया और प्रदेश व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार की माल रोड पर स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात मुख्य अतिथि शहीद स्मारक पहुंचे जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी शहादत को याद किया। निर्धारित समय अनुसार प्रदेश पंचायती राज मंत्री ने 11 बजे ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में तिरंगा फहराया और उन्होंने परेड का निरीक्षण करने के बाद सलामी ली। 
अपने संबोधन में उन्होंने देश व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन सब भारतवासियों के लिए गौरवमई व ऐतिहासिक दिन है उन्होंने कहा लंबे संघर्ष के बाद देश को इसी दिन आजादी मिली थी। उन्होंने इस मौके पर अपनी संबोधन में भारी बरसात से हो रहे नुकसान को लेकर भी आपदा प्रभावित लोगों को दी जा रही मदद के बारे में जानकारी दी और प्रदेश सरकार की अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष भी भारी बरसात से प्रदेश में नुकसान हो रहा है हिमाचल सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है उन्हें हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। इसके पश्चात यहां जिला स्तरीय कार्यक्रम में रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम भी आयोजित हुए। जहां विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीतों पर अपनी परिस्थितियों दी । मुख्य अतिथि ने इस दौरान समाज सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी पुरस्कृत किया।अनिरूद्व सिंह ने कहा कि प्रदेश की कुल 3 हजार 615 पंचायतों में से 3 हजार 578 ग्राम पंचायतें मोटर योग्य अथवा जीप योग्य सड़कों से जुड़ी हैं। 
15 हजार 580 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जा चुका है। बाकी पंचायतों को भी सड़कों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार तहसील और उप-तहसील स्तर पर विशेष इन्तकाल अदालतों का आयोजन कर एक लाख 87 हज़ार 500 से अधिक राजस्व मामलों का निपटारा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 19 माह के कार्यकाल में रोज़गार के 31 हजार से अधिक अवसर सृजित किए हैं। सांसद सुरेश कश्यप, विधायक नाहन अजय सोलंकी, सुख राम चौधरी , उपायुक्त सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी आनंद परमार , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेन्द्र ठाकुर, पार्षदगण, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागोें के अधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय जनता समारोह का हिस्सा बनी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow