पर्यटन नगरी मनाली के दुर्गम पहाड़ियों पर रास्ता भटके ट्रेकिंग पर गए विदेशी पर्यटक , देर रात पुलिस ने किए रेस्क्यू

पर्यटन नगरी मनाली के दुर्गम रानीसुई की ट्रेकिंग के दौरान रास्ता भटकने के कारण फंसे दो विदेशी पर्यटकों को मनाली पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित मनाली पहुंचाया है। लगभग दस घंटे तक यह रेस्क्यू ऑपरेशन चला। रविवार सुबह टीम दोनों को लेकर मनाली पहुंची। जानकारी के अनुसार दोनों विदेशी फ्रांस के रहने वाले हैं

Oct 20, 2024 - 23:54
Oct 21, 2024 - 00:16
 0  91
पर्यटन नगरी मनाली के दुर्गम पहाड़ियों पर रास्ता भटके ट्रेकिंग पर गए विदेशी पर्यटक , देर रात पुलिस ने किए रेस्क्यू
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू  20-10-2024

पर्यटन नगरी मनाली के दुर्गम रानीसुई की ट्रेकिंग के दौरान रास्ता भटकने के कारण फंसे दो विदेशी पर्यटकों को मनाली पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित मनाली पहुंचाया है। लगभग दस घंटे तक यह रेस्क्यू ऑपरेशन चला। रविवार सुबह टीम दोनों को लेकर मनाली पहुंची। जानकारी के अनुसार दोनों विदेशी फ्रांस के रहने वाले हैं।
 शनिवार सुबह दोनों रानी सुई की ट्रेकिंग पर गए, लेकिन अचानक रास्ता भटक गए। दोनों ने मनाली में रह रह रहे अपने दोस्त अन्नदिता को यह सूचना दी। अन्नदिता ने मनाली थाना में पहुंचकर सहायता मांगी। शाम करीब सात बजे एक टीम भेजी गई। टीम में स्थानीय पर्वतारोहियों को भी शामिल किया गया। अन्नदिता की बताई लोकेशन पर टीम पहुंची तो दोनों विदेशी वही बैठे थे। 
पर्यटकों की पहचान फ्रांस के बसाइल मरीन और लियो मरीन के रूप में हुई है। दोनों को रेस्क्यू टीम की सहायता से मनाली लाया गया। सुबह करीब पांच बजे टीम मनाली पहुंची। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि दोनों से पूछताछ की गई। दोनों स्वस्थ हैं। वे रानी सुई झील की ओर घूमने गए, थे लेकिन रास्ता भटकने के कारण फंस गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow