उपचुनावों में सुधीर शर्मा को दिखाऊंगा आईना , कांगड़ा-चंबा के कांग्रेस के प्रभारी चंद्र कुमार ने साधा निशाना 

विधानसभा के उपचुनावों में धर्मशाला से भाजपा के प्रत्याशी सुधीर शर्मा को यहां रहकर आईना दुखाउंगा। यह बात धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में लोकसभा कांगड़ा-चंबा के कांग्रेस के प्रभारी चंद्र कुमार ने कही। उन्होने कहा कि कांग्रेस से बागी होने वाले सुधीर शर्मा को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बाहर का रास्ता दिखाएंगे

Apr 2, 2024 - 19:38
Apr 2, 2024 - 20:09
 0  65
उपचुनावों में सुधीर शर्मा को दिखाऊंगा आईना , कांगड़ा-चंबा के कांग्रेस के प्रभारी चंद्र कुमार ने साधा निशाना 
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  02-04-2024
विधानसभा के उपचुनावों में धर्मशाला से भाजपा के प्रत्याशी सुधीर शर्मा को यहां रहकर आईना दुखाउंगा। यह बात धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में लोकसभा कांगड़ा-चंबा के कांग्रेस के प्रभारी चंद्र कुमार ने कही। उन्होने कहा कि कांग्रेस से बागी होने वाले सुधीर शर्मा को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बाहर का रास्ता दिखाएंगे। इसके अलावा पांच अन्य बागियों को भी उपचुनावों में उनका असली चेहरा दिखाया जाएगा। वहीं उपचुनावों के पहले सुधीर की कितनी संपत्ति और कहां-कहां होटल हैं इसकी रिपोर्ट जनता के सामने रखेंगे, जिससे जनता को उसके असली चेहरे का पता चल सके। 
चंद्र कुमार ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने सुधीर शर्मा को लीडर बनाया आज वे भाजपा में सेवा और नौकरी कर रहे हैं। 10 सालों में ही भाजपा में प्रताड़ित होकर सुधीर फिर कांग्रेस में शामिल होने के लिए कहेंगे। जिस पार्टी ने सुधीर और उसके पिता को इतना मान-सम्मान दिया , आज उसी पार्टी को तोड़ने का काम सुधीर ने किया है जो शर्मनाक है। आज भाजपा में शामिल होकर सुधीर कह रहे हैं कि उन्हें कांग्रेस में घुटन महसूस हो रही है। जब वह कांग्रेस से समय में मंत्री थे तो उस समय उन्हें घुटन महसूस हुई। चंद्र कुमार ने कहा कि धर्मशाला की जनता ने सुधीर को नकार दिया है और अब भीड़ एकत्रित करने के लिए उन्हें बैजनाथ और कांगड़ा से लोग बुलाने पड़ रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि आया राम गया राम की राजनीति ज्यादा समय नहीं चलेगी। उन्होंने आरोप लगाए कि इससे पहले भी सुधीर ने लोकसभा चुनावों में लड़ने और उपचुनावों में लड़ने से मना कर दिया था , जिस वजह से पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा था। लेकिन अब जनता जान गई है कि सुधीर किसी के नहीं हैं और लोग उन्हें उपचुनावों में हार का मुंह दिखाएगी। इस दौरान धर्मशाला नगर निगम की मेयर नीनू शर्मा, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी, पूर्व प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण, हरभजन सिंह भज्जी, संजीव गांधी , पुनील मल्ली आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow