समाज सेवा में अनुकरणीय कार्य के लिए उद्योगपति डॉ महिंद्र शर्मा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

देश के ऊना निवासी देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं सामाजिक कार्यकर्ता डा. महिंद्र शर्मा को ऊना में गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किया जा रहे अनुकरणीय कार्य के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

Dec 2, 2023 - 13:03
Dec 2, 2023 - 13:04
 0  16
समाज सेवा में अनुकरणीय कार्य के लिए उद्योगपति डॉ महिंद्र शर्मा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

यंगवार्ता न्यूज़ -ऊना     02-12-2023

प्रदेश के ऊना निवासी देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं सामाजिक कार्यकर्ता डा. महिंद्र शर्मा को ऊना में गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किया जा रहे अनुकरणीय कार्य के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

डा. महिंद्र शर्मा को न्यूयार्क राज्य द्वारा अनुमोदित भारत सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मन्त्रालय द्वारा स्वीकृत और मानव अधिकारों की शिक्षा के लिए विश्व भर में कार्यरत प्रतिष्ठित वल्र्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन ने ऊना (हिमाचल) के प्रसिद्ध उद्योगपति दानबीर महिन्दर शर्मा को में डॉक्टरेट की उपाधि से नावाज़ा है।

उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि पिछले तीस सालों के दौरान समाज सेवा में किए गए अथाह योगदान के लिए सोशल वर्क में प्रदान की गई है। ऊना के रायजादा होटल में आयोजित प्रभावी, गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में डॉक्टर महिंद्र शर्मा को ऊना जनहित मोर्चा, श्री रामलीला कमेटी ऊना, गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट, सनातन धर्म सभा, आद्भेता फाउंडेशन द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने डॉक्टर महिंद्र शर्मा द्वारा समाज सेवा व धर्म के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों को सराहा। वही डॉक्टर महिद्र शर्मा के पिता दानवीर पंडित अमरनाथ शर्मा द्वारा ऊना में किए गए सेवा के कार्यों को भी याद किया। डा. महिंद्र शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य पिता पंडित अमरनाथ शर्मा द्वारा समाज के क्षेत्र में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाना है, जिसके लिए समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। 

इस अवसर पर रामलीला कमेटी ऊना अध्यक्ष अविनाश कपिला नर डॉक्टर महिंद्र शर्मा द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऊना के लिए गर्व का विषय है कि हमारे बीच दानवीर डॉक्टर महिद्र शर्मा उपस्थित हैं ,जो समाज को नई दिशा और रोशनी देने का काम कर रहे हैं ,जिनके पिता पंडित अमरनाथ शर्मा ने ऊना में सेवा के क्षेत्र में विशेष मुकाम स्थापित किया। 

उन्होंने कहा कि डॉ महिंद्र शर्मा का सेवा व धर्म के क्षेत्र में सहयोग मिलता रहे यही कामना है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से सेवानिर्वित संयुक्त निदेशक गिरधारी लाल महाजन ने कहा कि हिमाचल के नाम को डॉक्टर महिंद्र शर्मा आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चारों धाम ट्रस्ट के सदस्य हैं। धर्म के क्षेत्र में सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। 

उन्होंने श्री केदारनाथ जी व चिंतपूर्णी के गर्भगृह में चांदी के आवरण के कार्य को संपन्न करने के लिए 2- करोड़ रुपए दान दिए। वह हरी यमुना सहयोग समिति के वाइस चेयरमैन हैं, जो कि पावन यमुना नदी की सफाईए यमुना तटों पर पौधरोपण, यमुना नदी में प्रदूषण कम करने सहित अनेक विकास और धार्मिक महत्व की परियोजनाओं पर कार्य कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow