हिमाचल के अयोग्य घोषित छह विधायकों के घर सीआरएफ जवानों का कड़ा पहरा

अयोग्य घोषित कांग्रेस के छह विधायकों के पैतृक घरों के बाहर सीआरपीएफ के जवानों का कड़ा पहरा लगा दिया गया

Mar 14, 2024 - 20:50
Mar 14, 2024 - 20:55
 0  164
हिमाचल के अयोग्य घोषित छह विधायकों के घर सीआरएफ जवानों का कड़ा पहरा

यंगवार्ता  न्यूज़ - ऊना    14-03-2024

अयोग्य घोषित कांग्रेस के छह विधायकों के पैतृक घरों के बाहर सीआरपीएफ के जवानों का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। कांग्रेस से बागी हुए कुटलैहड़ नेता देवेंद्र भुट्टो के घर पर वीरवार दोपहर बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर सीआरपीएफ का पहरा बिठा दिया गया है। 

प्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव के बाद से ही कुटलैहड़ के बागी नेता अपने अन्य साथियों के साथ अब तक प्रदेश में वापिस नहीं लौटे हैं। इस दौरान इन नेताओं के चंडीगढ़, उत्तराखंड से होते हुए अब गुडग़ांव होने की सूचना है। नेताओं ने अभी तक अपने विधानसभा क्षेत्रों का रुख नहीं किया है। 

इन बागी नेताओं को भी सीआरपीएफ का सुरक्षा दी गई है।  अन्य 5 विधायकों सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र कुमार भुट्टो, रवि ठाकुर व चैतन्य शर्मा के घर के बाहर भी सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow