श्रम के प्रति आदर की भावना जागृत हो ..शंखनाद विशिष्ट सम्मान समारोह में बोले अतिरिक्त शिक्षा निदेशक

जिला सिरमौर और हिमाचल प्रदेश में शिक्षा ,सामाजिक सेवा ,मीडिया ,रंगमंच ,साहित्य लेखन कला और संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य कर रही शंखनाद सामाजिक संगठन संस्था का 9 वां स्थापना दिवस और राज्यस्तरीय अलंकरण समारोह आज नाहन में सम्पन हुआ

Oct 13, 2024 - 22:24
Oct 13, 2024 - 22:37
 0  45
श्रम के प्रति आदर की भावना जागृत हो ..शंखनाद विशिष्ट सम्मान समारोह में बोले अतिरिक्त शिक्षा निदेशक
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

14 विशिष्टजनों और रोटरी क्लब को शंखनाद सिरमौर गौरव -2024 सम्मान से किया सम्मानित 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     13-10-2024

जिला सिरमौर और हिमाचल प्रदेश में शिक्षा ,सामाजिक सेवा ,मीडिया ,रंगमंच ,साहित्य लेखन कला और संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य कर रही शंखनाद सामाजिक संगठन संस्था का 9 वां स्थापना दिवस और राज्यस्तरीय अलंकरण समारोह आज नाहन में सम्पन हुआ। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य करने वाले 14 विशिष्टजनों को शंखनाद विशिष्ट सम्मान सिरमौर गौरव - 2024 से विभूषित किया गया। 

साथ ही रोटरी क्लब नाहन को जनसेवा के कार्यों में अग्रणी रहने के लिए स्व.डॉ.के सी.शर्मा समाजसेवा पुरस्कार से नवाजा गया ,शंखनाद संस्था के राज्य अध्यक्ष ललित शर्मा और निदेशक डॉ.श्रीकांत अकेला के अनुसार भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से आयोजित इस भव्य सम्मान समारोह और स्थापना दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में  बी. आर .शर्मा  ( HAS) अतिरिक्त निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश शामिल हुए। 

जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अजय पाठक ने की। सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री डी आर भारद्वाज  प्रसिद्ध गीतकार एवं वरिष्ठ अधिकारी शिमला,सेवानिवृत कारागारअधिक्षक और राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता बी आर कक्कड़, राजीव ठाकुर,उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर, प्रसिद्ध समाजसेवी साहित्यकार लेखक अनुदीप भारद्वाज ने समारोह की शोभा बढाई। 

शंखनाद मीडिया विशिष्ट सम्मान सिरमौर गौरव -2024 से 14 महानुभाव सम्मानित किये गये। इस मौके पर प्रशासनिक दक्षता में बी आर शर्मा,अतिरिक्त शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश, बहादुर सिंह शर्मा,कृषि एवं बागवानी,सुरेन्द्र कुमार सैनी,समाजसेवा डॉ. मनमोहन,चिकित्सा सेवा, जोगिन्दर सिंह ठाकुर, कार्य दक्षता, पवन ममगाई,शिक्षा संस्थान,सचिन चौहान,शिक्षा सेवा डॉ.सौरव शर्मा,कृषि अनुसंधान पंडित रामदत्त शर्मा,ज्योतिष अनुसंधान आशु वर्मा पत्रकारिता सेवा संजय कंवर,.इलेट्रॉनिक मीडिया सर्वश्रेष्ठ सामाजिक संस्था ..रोटरी क्लब नाहन।
  
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार चिर आनन्द के काव्य संग्रह " देश के होने से हम हैँ का लोकार्पण और अनिल शर्मा दया भारद्वाज की पहाड़ी एलबम "जयकारा देवा विजटा " भी रिलीज की गई ,समारोह में  अपने सम्बोधन में सभी पुरस्कार प्राप्त  विशिष्टजनों को बधाई देते हुए मुख्य अतिथि बी शर्मा ने कहा कि हमेशा श्रम के प्रति आदर की भावना जागृत होनी चाहिये यही सफलता और समृधि का मूल मंत्र है। 

अपने अध्यक्षीय भाषण में सी एम ओ डॉ.अजय पाठक ने कहा कि जीवन में मानव  सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है और यही मानवीय संवेदना का परिचायक है ,कार्यक्रम का संचालन ,कवि ,गीतकार और लेखक दिलीप वशिष्ठ ने किया ,समारोह में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये जिसमें ,युवा गायक कलाकारों शुभम् ,मोनिका और किंनरेश ने जहां एक और सिरमौरी संस्कृति के रंग विखेरे। 

वहीं संतोष ठाकुर ,ब्रहमांश और साथियों  ने सिरमौरी नाटी पर लोगों को नाचने पर मजबूर किय़ा ,कार्यक्रम  में परिधी का एकल नृत्य ,अमन ,रविता और युवा पहाड़ी अनिल शर्मा के साथ साथ मीनाक्षी वर्मा की भी प्रस्तुतियां शानदार रही ,इस अवसर पर मीनाक्षी वर्मा ने लगभग 25000 हजार रूपये के मेडिकल उपकरण शंखनाद संस्था को भेंट किये  जो आगे विभिन्न अस्पतालों में दिये जायेंगे। 

इस मौके पर ज़िलाभर से शिक्षाविद ,साहित्यकार ,लेखक ,समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी और कलाकारों उपस्थित रहे .ज़िनमे मुख्य रूप से नीरज गुप्ता ,सुरेश शर्मा ,प्रो अमर सिंह ,डॉ.सुरेश जोशी ,समाजसेवी उषा शर्मा ,राकेश भारद्वाज ,रेनु गोस्वामी ,पंडित लायक राम भारद्वाज ,डॉ.ललित जमानी ,राजकुमार शर्मा प्रसिद्ध लेखक शिक्षाविद कामेश्वर डिमरी ,चिरान्नन्द शास्त्री ,अर्चना शर्मा ,मौ.क्युम ,दीपराजविश्वास ,ज़ितेन्द्र थापा ,मधु अत्री , दीपचन्द कौशल ,डॉ.ईश्वर राही ,प्रताप पराशर ,गिरिश योगी ,दीपचन्द कौशल ,सुनिता देवली ,रविता ,सहित अन्य महानुभाव उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow