विपिन सिंह परमार का  राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले राजनीति नहीं, झूठ का शोध संस्थान चला रहे राहुल गाँधी 

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। परमार ने कहा कि “राहुल गांधी अब राजनीति नहीं, झूठ का शोध संस्थान चला रहे

Nov 9, 2025 - 15:13
Nov 9, 2025 - 15:17
 0  20
विपिन सिंह परमार का  राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले राजनीति नहीं, झूठ का शोध संस्थान चला रहे राहुल गाँधी 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    09-11-2025

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। परमार ने कहा कि “राहुल गांधी अब राजनीति नहीं, झूठ का शोध संस्थान चला रहे हैं।” हरियाणा चुनाव में भाजपा पर लगाए गए उनके ‘वोट चोरी’ के आरोप हास्यास्पद और निराधार हैं। 

परमार ने कहा कि राहुल गांधी को बिहार में हार साफ दिखाई दे रही है, इसलिए वे पहले से ही बहाने गढ़ने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा किराहुल गांधी को देश की जनता बार-बार नकार चुकी है। अब जब बिहार और हरियाणा में हार तय है, तो वे पहले से भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान और किरेन रिजीजू द्वारा लगाए गए आरोपों का समर्थन करते हुए विपिन परमार ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा चुनाव के वक्त विदेश चले जाते हैं और फिर हार का ठीकरा लोकतंत्र पर फोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की पुरानी रणनीति है जब जनता साथ न दे, तो ईवीएम या वोटिंग प्रक्रिया पर सवाल उठा दो।

विपिन सिंह परमार ने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार भी राहुल गांधी के ही रास्ते पर चल रही है — वादे बड़े, काम शून्य। उन्होंने कहा कि महिलाओं को, कर्मचारियों को, युवाओं को और किसानों को दी गई गारंटियां आज तक कागज़ों में दबी हैं। प्रदेश की जनता अब समझ चुकी है कि कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow