संजौली मस्जिद में जुमे की नमाज के दिन रास्ता रोकने के मामले में देवभूमि संघर्ष समिति के छह लोगों पर मामला दर्ज

संजौली मस्जिद में जुमे की नमाज के दिन रास्ता रोकने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को आरोपी बनाया है। इनके खिलाफ संजौली थाने में एफआईआर दर्ज

Nov 16, 2025 - 15:29
Nov 16, 2025 - 15:30
 0  66
संजौली मस्जिद में जुमे की नमाज के दिन रास्ता रोकने के मामले में देवभूमि संघर्ष समिति के छह लोगों पर मामला दर्ज
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    16-11-2025

संजौली मस्जिद में जुमे की नमाज के दिन रास्ता रोकने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को आरोपी बनाया है। इनके खिलाफ संजौली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें विजय शर्मा, देवभूमि संघर्ष समिति के सह संयोजक मदन ठाकुर, श्वेता चौहान, शिल्पी और पारुल शामिल हैं। 

वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है। पुलिस सुरक्षा के दृष्टिगत संजौली मस्जिद क्षेत्र में दिन और रात के समय पेट्रोलिंग कर रही है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

बता दें कि संजौली मस्जिद के भवन को नगर निगम कोर्ट और जिला अदालत ने अवैध घोषित कर दिया है। इसके बाद स्थानीय लोग यहां पर जुमे की नमाज पढ़ने का विरोध कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि भवन को अवैध घोषित किया जा चुका है, ऐसे में प्रशासन को भवन का बिजली-पानी का कनेक्शन काट देना चाहिए। 

इसके साथ ही अवैध घोषित किए जा चुके ढांचे को गिराया जाना चाहिए। इसको देखते हुए स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर यहां मस्जिद में नमाज पढ़ने पर भी रोक लगाने की मांग की है। शुक्रवार को जुमे की नजाम पर स्थानीय महिलाएं और देवभूमि संघर्ष समिति के पदाधिकारी मस्जिद जाने वाले रास्ते पर एकत्रित हुए थे और नमाज के लिए आने वाले लोगों का रास्ता रोका था। 

गुस्साए लोगों ने अपनी सुरक्षा का हवाला देते हुए नारेबाजी भी की। इस दौरान संजौली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। संजौली मस्जिद विवाद को लेकर पिछले डेढ़ साल से विवाद चल रहा है। विभिन्न हिंदू संगठन बड़ा आंदोलन कर चुके हैं। अब एक बार फिर संजौली मस्जिद का मामला विवादों में आ गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow