महिला एवं बाल विकास विभाग ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत,प्रतिभाशाली बेटियों को किया सम्मानित

बाल विकास परियोजना हमीरपुर के अंतर्गत 10 ग्राम पंचायतों अणु, बजूरी, दरोगण पत्ती कोट, ख्याह लोहाखरियां, बस्सी झनियारा, अमरोह, सासन, बल्ह, रोपा, दडूही और हमीरपुर शहर की मेधावी बेटियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सम्मानित

Jan 28, 2025 - 18:57
Jan 28, 2025 - 19:49
 0  69
महिला एवं बाल विकास विभाग ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत,प्रतिभाशाली बेटियों को किया सम्मानित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर     28-01-2025

बाल विकास परियोजना हमीरपुर के अंतर्गत 10 ग्राम पंचायतों अणु, बजूरी, दरोगण पत्ती कोट, ख्याह लोहाखरियां, बस्सी झनियारा, अमरोह, सासन, बल्ह, रोपा, दडूही और हमीरपुर शहर की मेधावी बेटियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सम्मानित करने के लिए मंगलवार को यहां विभाग के कार्यालय के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 
जिला कार्यक्रम अधिकारी हमीरपुर अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में क्षेत्र की ग्राम पंचायतों की प्रतिभाशाली बेटियों वनी सिंह, शिवानी कौशल, आरुषि ठाकुर, भावना, आश्रिया गुलेरिया, वंशिका, शिवानी, सुप्रिया, सुहानी, रोजी बाला, शगुन, हिमानी, प्रिया चौहान, दीक्षा चंदेल, कोमल, अर्पिता, सुहाना, जिया धीमान, नेहा रोहन, ज्योति, तनिष्का ठाकुर, सानिया खान, रिद्धिमा ठाकुर, हर्षिता शर्मा, दीक्षा, आकांक्षा, कशिश, गिरिनंदिनी तथा हमीरपुर शहर की शिवानी शर्मा, सोनम रोहान, शिवांजलि, श्रद्धा और सानवी को सम्मानित किया गया।
 
सभी मेधावी छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि आज के दौर में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं क्षमता का लोहा मनवाया है। उन्होंने प्रतिभाशाली छात्राओं के साथ संवाद किया और अन्य बच्चों से भी इन छात्राओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
 
इससे पहले, बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने मुख्य अतिथि, सभी प्रतिभाशाली बेटियों और उनके अभिभावकों का स्वागत किया तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी दी। उन्होंने इस योजना के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्हांेने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत चयनित लोकल चैंपियन लड़कियां, अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
 
कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य, पर्यवेक्षक प्रदीप चौहान, राकेश कुमार शर्मा तथा सुमन ठाकुर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और अन्य लोग भी उपस्थित थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow