प्रदेश में घी, दूध, मक्खन और पनीर सस्ता,जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद मिल्कफेड और व्यासधेनु ने जारी किये रेट  

हिमाचल प्रदेश में घी, दूध, मक्खन और पनीर सस्ता हो गया है। जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद मिल्कफेड और व्यासधेनु ने सोमवार ने नए रेट जारी कर दिए हैं। मिल्कफेड ने घी के दाम 40 और मक्खन-पनीर के दाम 20-20 रुपये कम हुए हैं। वहीं फ्लेवर्ड दूध एक रुपये सस्ता हुआ

Sep 23, 2025 - 15:32
Sep 23, 2025 - 15:51
 0  54
प्रदेश में घी, दूध, मक्खन और पनीर सस्ता,जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद मिल्कफेड और व्यासधेनु ने जारी किये रेट  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    23-09-2025

हिमाचल प्रदेश में घी, दूध, मक्खन और पनीर सस्ता हो गया है। जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद मिल्कफेड और व्यासधेनु ने सोमवार ने नए रेट जारी कर दिए हैं। मिल्कफेड ने घी के दाम 40 और मक्खन-पनीर के दाम 20-20 रुपये कम हुए हैं। वहीं फ्लेवर्ड दूध एक रुपये सस्ता हुआ है। 

उधर, व्यासधेनु के पनीर के दाम 5 से 20 और घी के रेट 60 रुपये तक घटे हैं। प्रदेश में सीमेंट भी 30 से 40 रुपये तक सस्ता हुआ है। हिमाचल सरकार के उपक्रम मिल्कफेड के हिम घी टिन की कीमत 760 रुपये प्रति लीटर थी, अब 720 रुपये हो गई है। 

हिम घी पाउच के दाम 750 से घटकर 710 रुपये, हिम मक्खन 500 ग्राम के दाम 310 रुपये से 290 रुपये प्रतिकिलो, हिम मक्खन 100 ग्राम के रेट 62 रुपये से 58 रुपये हो गए हैं। वहीं, हिम पनीर के प्रति किलो दाम 425 रुपये से 405 रुपये, हिम पनीर 500 ग्राम के रेट 420 से 400 रुपये, और हिम पनीर 200 ग्राम के रेट 85 से 81 रुपये हुए हैं।

बिलासपुर की व्यासधेनु डेयरी के फुल फैट 200 ग्राम पनीर के दाम घटकर 85 से 80, एक किलो के दाम 385 से 365 हो गए हैं। वहीं, लो फैट एक किलो पनीर अब 310 के बजाय 295 रुपये में मिलेगा। एक किलो/लीटर घी के दाम 850 रुपये से घटकर 790 हो गए हैं। एक किलो बटर 700 रुपये की जगह 650 रुपये में मिलेगा।

उधर, सीमेंट कंपनियों ने भी जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद सीमेंट के दाम 30 से 40 रुपये कम कर दिए हैं। एसीसी गोल्ड सीमेंट के रेट घटकर 480 से 440 रुपये प्रति बैग हो गए हैं। 

एसीसी सुरक्षा सीमेंट बैग 425 से 390, बांगड़ सीमेंट के दाम 410 से 380 और अल्ट्राटेक सीमेंट के दाम 425 रुपये से घटकर 390 रुपये हो गए हैं। सीमेंट विक्रेता पवन बरूर ने बताया कि जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद सोमवार से कम कीमत पर बिक्री शुरू हो गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow