मुहर्रम के ताजिए को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो गुटों के बीच झड़प, पुलिस थाने पहुंचा मामला

नाहन में दो मुस्लिम समुदाय के गुटों में झड़प हो गई। कहां सुनी के बाद देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोग आपस में भीड़ गए और एक गुट ने तो तेजधार हथियारों के साथ हमला किया। जिसके चलते तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Jul 17, 2024 - 17:13
Jul 17, 2024 - 17:36
 0  61
मुहर्रम के ताजिए को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो गुटों के बीच झड़प, पुलिस थाने पहुंचा मामला

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     17-07-2024

जिला मुख्यालय नाहन में दो मुस्लिम समुदाय के गुटों में झड़प हो गई। कहां सुनी के बाद देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोग आपस में भीड़ गए और एक गुट ने तो तेजधार हथियारों के साथ हमला किया। जिसके चलते तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें नाहन के डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है जहां घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।  

मामला मोहर्रम के मौके पर ताजिया निकालने को लेकर उपजे विवाद से सामने आया। जहां एक पक्ष ताजिया निकालने को लेकर तैयारी कर रहा था तो दूसरे पक्ष ने ताजिया ना निकलने को लेकर अपना विरोध जताया। जिस कारण यह झड़प हुई।  

मीडिया से रूबरू हुए ताजिया कमेटी से संबंधित सदस्य जावेद ने बताया कि वह प्रातः 5 बजे ताजिया निकालने को लेकर तैयारी कर रहे थे कि इस दौरान अंजुमन इस्लामिया के कुछ लोग आए और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में ताजिया कमेटी के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

उन्होंने बताया कि वह अपने समुदाय से जुड़े लोगों को लेकर पुलिस थाना नाहन पहुंचे हैं। जहां संबधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने पुलिस से मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 

हमले में घायल हुए लोगों के परिजनों ने मीडिया से रूबरू होते हुए संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि यह लोग हमेशा गुंडागर्दी पर उतर आते हैं और लड़ाई झगड़ा करने से पीछे नहीं हटते। इससे पहले भी कई मामलों में यह लोग लड़ाई झगड़ा करते शामिल पाए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि आज मारपीट होने के पश्चात भी उन्हें फिर धमकियां दी जा रही है। उन्होंने पुलिस से संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow