पांवटा साहिब में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व , भगवान राम ने किया रावण का वध

पूरे देश में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पांवटा साहिब में दशहरा पर्व कई धूम देखने कों मिली जहाँ बढ़ी संख्या में लोग रावण दहन देखने पहुंचे। शाम के वक्त स्थानीय रामलीला मैदान से मुख्य बाजार होते हुए नगर परिषद मैदान तक भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

Oct 24, 2023 - 18:31
 0  304
पांवटा साहिब में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व , भगवान राम ने किया रावण का वध

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  24-10-2023

पूरे देश में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पांवटा साहिब में दशहरा पर्व कई धूम देखने कों मिली जहाँ बढ़ी संख्या में लोग रावण दहन देखने पहुंचे। शाम के वक्त स्थानीय रामलीला मैदान से मुख्य बाजार होते हुए नगर परिषद मैदान तक भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। 
उसके बाद विजयदशमी के अवसर पर भगवान श्री राम ने रावण मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन कर असत्य पर सत्य की जीत का परचम लहराया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई जिसे देखने के लिए हजारों की तादाद में आसपास के क्षेत्रों से लोग नगर परिषद मैदान में एकत्र हुए थे। बताते चले कई रावण दहन के बाद भगवान श्री राम माता जानकी और लक्ष्मण जी का राजतिलक किया गया। 
 इस अवसर पर एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने प्रभु श्री राम का राजतिलक किया तत्पश्चात यहां पहुंचे समस्त क्षेत्रवासियों को प्रसाद वितरित किया गया। इसी के साथ पिछले 9 दिनों से दून ड्रॉमेट्रिक  क्लब पांवटा साहिब द्वारा चलाई जा रही रामलीला का विधिवत समापन हुआ। इस दौरान पांवटा एसडीएम ने प्रदेश व क्षेत्र वासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा सच की झूठ पर व अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। 
इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा , रमेश तोमर , राहुल चौधरी , अनिल सैनी , रोहित चौधरी , जगन्नाथ सेवा के अध्यक्ष हरविंदर कुमार ,शिवानी वर्मा , कृष्णा धीमान ,नगर परिषद के अध्यक्ष निर्मल कौर ,उपाध्यक्ष ओपी कटारिया , लिपिक बारू राम शर्मा और शहर के कई लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow