जन-जन को भाजपा की राष्ट्र निर्माण की भावना, विकसित राष्ट्र बनाने की योजना से जोड़ना हमारा उद्देश्य : टंडन

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा सदस्यता अभियान 2024 भाजपा का महापर्व रहेगा जिसको पूरे देश और प्रदेश में पूरी योजना और नई ऊर्जा के साथ मनाया जाएगा

Aug 23, 2024 - 13:09
Aug 23, 2024 - 13:25
 0  6
जन-जन को भाजपा की राष्ट्र निर्माण की भावना, विकसित राष्ट्र बनाने की योजना से जोड़ना हमारा उद्देश्य : टंडन

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   23-08-2024

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा सदस्यता अभियान 2024 भाजपा का महापर्व रहेगा जिसको पूरे देश और प्रदेश में पूरी योजना और नई ऊर्जा के साथ मनाया जाएगा। 

टंडन ने बताया की राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2014 के अंतर्गत जो की नवंबर 2014 से अप्रैल 2015 तक चला था जिसमे देश भर ने 11 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। लाँच के दिन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस समय के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया था। 

मिस्ड कॉल नंबर के द्वारा सदस्य बनाए गये जिसके अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में 3,52,907 सदस्य बने। इसी प्रकार राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2019 के दौरान यह अभियान 6 जुलाई से 20 अगस्त तक चलाया गया जिसमे देश भर ने 18 करोड़ से अधिक सदस्य बनाए गए। वाराणसी में स्वर्गीय श्याम प्रसाद मुखर्जी के जन्म तिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया और सदस्यता के लिए मिस्ड कॉल नंबर और NaMo ऐप का प्रयोग किया गया इस दौरान हिमाचल प्रदेश में 8,84,187 सदस्य बनाए गए। 

टंडन ने कहा की इस बार ने हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस हिसाब से देश में भाजपा 10 करोड़ से ज्यादा और प्रदेश में 8000 बूथों पर 16 लाख सदस्य बनाने जा रही है। 2014 में पार्टी द्वारा पहली बार ऑनलाइन सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया, पार्टी के लिए सदस्यता अभियान केवल एक जन संपर्क अभियान नहीं है, इस अभियान ने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा है। 

इसी वजह से पार्टी को 2014, 2019 और 2024 में प्रचंड विजय प्राप्त हुई, साथ ही, इसके माध्यम से ही आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल बन पाया। टंडन ने कहा की हम राष्ट्र निर्माण की प्रतिज्ञा लेते हुए विकसित भारत 2047 की और बड़ रहे है। देश के जन-जन को भाजपा की राष्ट्र निर्माण की भावना, पार्टी की विचारधारा और 2047 तक भारत को एक पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनाने की योजना से जोड़ना और संगठित करना है। 

सर्वव्यापी भाजपा, राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रत्येक प्रदेश, शहर, गाँव और बूथ तक पार्टी का व्यापक विस्तार करना हर प्रथम उद्देश्य है। सर्वस्पर्शी भाजपा के आधार पर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँच, भाजपा की विचारधारा और जानकाल्यनकारी कार्यों का व्यापक प्रचार कर समाज के विभिन्न वर्गों, जातियों, और समुदायों के लोगों को भाजपा से जोड़ना हमारा लक्ष्य है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow