प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बाद सरकार ने निर्माण कार्यों को लेकर नियमों में सख्ती करने का लिया निर्णय  

हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के बाद सरकार ने निर्माण कार्यों को लेकर नियमों में सख्ती करने का निर्णय लिया है। सरकार ने राजधानी शिमला में भी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगाया

Oct 13, 2023 - 15:55
Oct 13, 2023 - 16:19
 0  13
प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बाद सरकार ने निर्माण कार्यों को लेकर नियमों में सख्ती करने का लिया निर्णय  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     13-10-2023

हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के बाद सरकार ने निर्माण कार्यों को लेकर नियमों में सख्ती करने का निर्णय लिया है। सरकार ने राजधानी शिमला में भी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगाया है। शिमला के आस-पास के कुछ क्षेत्रों को ग्रीन एरिया में लाने की सरकार तैयारी कर रही है। 

राजधानी में ग्रीन एरिया पर निर्माण कार्य में ढील देने को लेकर चली खबरों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साफ किया है कि फिलहाल ग्रीन एरिया में निर्माण कार्यों पर छूट नहीं दी है। यह बात मुख्यमंत्री ने ओकओवर में अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस पर आयोजित जागरूकता रैली को रवाना करने के दौरान कहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला डेवलपमेंट प्लान मामला सुप्रीम कोर्ट के अधीन चल रहा है। ऐसे में शिमला में निर्माण को लेकर किसी भी तरह की अनुमति देना प्रदेश सरकार के अधिकार से बाहर है। 

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों पर पूर्व सरकार ने शिमला डेवलपमेंट प्लान उच्च न्यायालय में पेश किया था जिस पर वर्तमान सरकार पुनर्विचार कर और अधिक सख्ती करने जा रही है। प्रदेश सरकार प्रदेश में 5 से 6 नए क्षेत्रों को ग्रीन फील्ड घोषित करने जा रही है। इसको लेकर रिपोर्ट भी मांगी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow