प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम किया घोषित, 83.16% प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 83.16% रहा है, जिसे बीते वर्षों की तुलना में संतोषजनक माना जा रहा

May 17, 2025 - 13:07
May 17, 2025 - 13:09
 0  82
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम किया घोषित, 83.16% प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    17-05-2025

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 83.16% रहा है, जिसे बीते वर्षों की तुलना में संतोषजनक माना जा रहा है।

बोर्ड के अध्यक्ष एवं कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार लगभग 90,000 छात्र-छात्राओं ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 83.16 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है, जहां छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाएं मार्च महीने में आयोजित की जानी थीं, लेकिन राज्य में खराब मौसम के चलते कुछ विषयों की परीक्षाएं निर्धारित समय पर नहीं हो सकीं। विशेषकर अंग्रेजी विषय की परीक्षा को स्थगित करना पड़ा था। इसके चलते बोर्ड ने शेष परीक्षाएं अप्रैल के पहले सप्ताह में आयोजित करवाईं।

बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया और मूल्यांकन कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए समय पर परिणाम जारी किए हैं। छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने परीक्षा परिणाम को लेकर संतोष जताया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />