एसपी नूरपूर अशोक रत्न को SP कांगड़ा का सौंपा कार्यभार,शालिनी अग्निहोत्री केंद्रीय विभाग में देंगी सेवाएं

हिमाचल प्रदेश कैडर की 2012 बैच की आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। शालिनी अग्निहोत्री को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया है, जहां वे डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर चार साल तक सेवाएं देंगी

Jul 17, 2025 - 17:01
Jul 17, 2025 - 17:02
 0  66
एसपी नूरपूर अशोक रत्न को SP कांगड़ा का सौंपा कार्यभार,शालिनी अग्निहोत्री केंद्रीय विभाग में देंगी सेवाएं
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     17-07-2025

हिमाचल प्रदेश कैडर की 2012 बैच की आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। शालिनी अग्निहोत्री को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया है, जहां वे डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर चार साल तक सेवाएं देंगी। 

प्रदेश सरकार ने गुरुवार को उन्हें एसएसपी कांगड़ा के पद से रिलीव कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। शालिनी अग्निहोत्री मार्च 2023 से कांगड़ा जिले की एसपी के पद पर कार्यरत थीं और अपने सख्त लेकिन विनम्र कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। 

कांगड़ा की पहली महिला एसपी बनने का गौरव भी उन्हें ही प्राप्त है। इससे पहले वह मंडी और कुल्लू जैसे बड़े जिलों में भी एसपी रह चुकी हैं। अपने करीब 13 साल के पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने तीन प्रमुख जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। 

मूल रूप से ऊना जिले की रहने वाली शालिनी ने आईपीएस कैरियर की शुरुआत भी अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से की थी। केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग ने 28 मई को ही शालिनी अग्निहोत्री की दिल्ली में नियुक्ति को मंजूरी दे दी थी। 

अब प्रदेश सरकार ने उन्हें औपचारिक रूप से रिलीव कर दिया है ताकि वह नई जिम्मेदारी संभाल सकें। अधिसूचना के अनुसार शालिनी अग्निहोत्री चार साल तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow