सिरमौर दौरे पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,शिलाई के पश्मी में चालदा महासू महाराज के किए दर्शन

हिमाचल सरकार में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सिरमौर जिला के एक दिवसीय दौरे पर है मुख्यमंत्री  सिरमौर जिला के शिलाई पहुंचे जहां उन्होंने पश्मी में छत्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन किए

Mar 15, 2026 - 16:12
Mar 15, 2026 - 19:43
 0  46
सिरमौर दौरे पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,शिलाई के पश्मी में चालदा महासू महाराज के किए दर्शन

बोले महाराज का प्रवास सौभाग्य का पल,मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी रहे मौजूद

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिलाई    15-03-2026

हिमाचल सरकार में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सिरमौर जिला के एक दिवसीय दौरे पर है मुख्यमंत्री  सिरमौर जिला के शिलाई पहुंचे जहां उन्होंने पश्मी में छत्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन किए। शिलाई पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय विधायक और हिमाचल सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के साथ पश्मी गाँव पहुंचे और चालदा महासू महाराज के दर्शन किए। इस दौरान अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा की लंबे समय से उनकी चालदा महासू महाराज के दर्शन की इच्छा थी। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के लिए यह बेहद सौभाग्य की बात है की चालदा महासू महाराज 1 साल के प्रवास के लिए इस क्षेत्र में आए हुए है और यहां लंबे समय तक लोगों को चालदा महासू महाराज का आशीर्वाद मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />