चंबा मैदान नाहन में हुए अंडर 16 क्रिकेट ट्रायल,जिला भर से 90 खिलाड़ियों ने ट्रायल में लिया हिस्सा
जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सिरमौर मुख्यालय नाहन के चंबा मैदान में अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में जिले भर से बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कि
12 अप्रैल से ऊना में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता- राजेंद्र बब्बी सचिव जिला क्रिकेट एसोसिएशन
युवाओं को नशे से दूर रखने में भी कारगर साबित हो रही खेलकूद प्रतियोगिताएं
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 15-03-2026
जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सिरमौर मुख्यालय नाहन के चंबा मैदान में अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में जिले भर से बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के आधार पर चयनित टीम आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेगी।
जिला सिरमौर क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र बब्बी ने बताया कि नाहन के चंबा मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से करीब 90 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग का बारीकी से आकलन किया गया, जिसके आधार पर टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी जिला सिरमौर की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजेंद्र बब्बी ने बताया कि राज्य स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता 12 अप्रैल से ऊना में आयोजित की जाएगी, जिसमें चयनित टीम हिस्सा लेगी।
उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
What's Your Reaction?



