सीएम सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार सैनिकों और शहीद परिवारों के प्रति अत्यंत संवेदनशील : पठानिया

शाहपुर के रैत में इंडियन एक्स-सर्विसमैन लीग हिमाचल प्रदेश (धर्मशाला) का एक प्रतिनिधिमंडल शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से विभिन्न मांगों को लेकर मिला

Oct 3, 2025 - 13:04
Oct 3, 2025 - 13:14
 0  5
सीएम सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार सैनिकों और शहीद परिवारों के प्रति अत्यंत संवेदनशील : पठानिया

यंगवार्ता न्यूज़ - शाहपुर    03-10-2025

शाहपुर के रैत में इंडियन एक्स-सर्विसमैन लीग हिमाचल प्रदेश (धर्मशाला) का एक प्रतिनिधिमंडल शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से विभिन्न मांगों को लेकर मिला।

पठानिया ने कहा कि सीएम सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार सैनिकों और शहीद परिवारों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सूबेदार पवन के परिवार को 30 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की, जबकि भारत सरकार की ओर से अभी तक किसी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि शाहपुर में शीघ्र ही एक भव्य शहीद स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा ईसीएचएस और कैंटीन की स्थापना भी की जाएगी। पठानिया ने अवगत कराया कि हाल ही में वे देश के रक्षा मंत्री से मिले हैं और उन्हें सैनिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान का आश्वासन मिला है।

उपमुख्य सचेतक ने एक्स-सर्विसमैन को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर लीग के सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1.50 लाख रुपए का चेक भेंट किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow