विधवा पुनर्विवाह की प्रोत्साहन राशि 65 हजार से बढ़ाकर की दो लाख रुपये , मुख्यमंत्री सुक्खू ने सदन को करवाया अवगत 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने विधवा पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहन राशि को 65 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया है। चालू वित्त वर्ष में इस योजना में 86 दंपत्तियों को 171.45 लाख रुपये वितरित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह बात बुधवार को सदन में भरमौर के भाजपा विधायक डॉ. जनक राज की ओर से लाए गए संकल्प के उत्तर में दी। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने विधवा महिलाओं के लिए काफी काम किया है।

Mar 27, 2025 - 19:44
Mar 27, 2025 - 19:59
 0  30
विधवा पुनर्विवाह की प्रोत्साहन राशि 65 हजार से बढ़ाकर की दो लाख रुपये , मुख्यमंत्री सुक्खू ने सदन को करवाया अवगत 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  27-03-2025

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने विधवा पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहन राशि को 65 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया है। चालू वित्त वर्ष में इस योजना में 86 दंपत्तियों को 171.45 लाख रुपये वितरित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह बात बुधवार को सदन में भरमौर के भाजपा विधायक डॉ. जनक राज की ओर से लाए गए संकल्प के उत्तर में दी। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने विधवा महिलाओं के लिए काफी काम किया है। 
जितनी भी विधवाओं के बच्चे हैं, उनकी सारी शिक्षा का खर्च हिमाचल प्रदेश सरकार उठा रही है। उन्होंने कहा कि ढाई लाख रुपये की आय में भी इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना का लाभ दिया जा रहा है। विधवा महिलाओं के जीवन में सुधार लाने के लिए भरमौर के भाजपा विधायक डॉ. जनकराज ने सदन में नियम 101 के तहत संकल्प लाया। 2011 की जनसंख्या में भारत में 4.6 प्रतिशत महिलाएं विधवाएं दर्ज हुईं। हिमाचल प्रदेश में इस अनुपात 3,15,000 विधवाएं हैं। 
उन्होंने कहा कि एक विधवा महिला के जीवन में बहुत सी समस्याएं होती हैं। छोटी उम्र में ज्यादातर शादियां गरीब परिवारों में हुई हैं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में जाने के बाद यह देखा कि 19, 20 या 21 साल की उम्र में कई युवतियां विधवाएं हो गईं। विधवाओं को दो श्रेणियों में एक वह है जिनके पास बच्चे नहीं हैं और दूसरी वे जिनके पास बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भी विधवा महिलाओं के परिवार से सहमति लेते हुए विधवा पुनर्विवाह योजना को लागू करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow