प्रदेश के 21 आयुर्वेदिक अस्पतालों में नहीं मिलेगा हिमकेयर-आयुष्मान का लाभ , केंद्र सरकार ने पैनल से हटाए 21 हॉस्पिटल

हिमाचल प्रदेश के 21 आयुर्वेदिक अस्पतालों को हिम केयर और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजनाओं से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद अब इन अस्पतालों में मरीजों को इन योजनाओं के तहत मिलने वाला मुफ्त इलाज नहीं मिल सकेगा। हिमाचल स्वास्थ्य बीमा योजना सोसाइटी (एचपीएसबीवाई) ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। बताया गया है कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार आयुर्वेदिक अस्पतालों को नई ऑनलाइन व्यवस्था में शामिल करने का प्रावधान नहीं है।

Jun 24, 2026 - 17:11
Jun 24, 2026 - 17:28
 0  30
प्रदेश के 21 आयुर्वेदिक अस्पतालों में नहीं मिलेगा हिमकेयर-आयुष्मान का लाभ , केंद्र सरकार ने पैनल से हटाए 21 हॉस्पिटल
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  24-06-2026

हिमाचल प्रदेश के 21 आयुर्वेदिक अस्पतालों को हिम केयर और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजनाओं से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद अब इन अस्पतालों में मरीजों को इन योजनाओं के तहत मिलने वाला मुफ्त इलाज नहीं मिल सकेगा। हिमाचल स्वास्थ्य बीमा योजना सोसाइटी (एचपीएसबीवाई) ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। बताया गया है कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार आयुर्वेदिक अस्पतालों को नई ऑनलाइन व्यवस्था में शामिल करने का प्रावधान नहीं है। 
इसी वजह से इन्हें दोनों योजनाओं के पैनल से हटा दिया गया है। अब तक इन अस्पतालों में हिम केयर और आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलता था। अस्पतालों के पैनल से बाहर होने के बाद यह सुविधा बंद हो जाएगी। इस फैसले का असर अस्पतालों में काम कर रहे करीब 40 से 50 आउटसोर्स कर्मचारियों पर भी पड़ सकता है। ये कर्मचारी दोनों योजनाओं से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य कार्य संभालते थे। ऐसे में उनकी नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है।

आपको बता दे कि प्रदेश में जिला आयुर्वेदिक अस्पताल बिलासपुर, इसपुर, नालागढ़, हड़सर, धर्मशाला, कांगड़ा, केलांग, हमीरपुर, ऊना, रिकांगपिओ, नाहन, रामपुर बुशहर, चंबा, जोगिंद्रनगर, कंदरौर, कटराई, सोलन, मंडी, कुल्लू, रीजनल आयुर्वेदिक असपताल छोटा शिमला और राजीव गांधी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पपरोला को इन योजनाओं से बाहर किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />