अब सौर ऊर्जा से गजमग होंगे हिमाचल के शिक्षण संस्थान , संस्थानों में स्थापित किये जायेंगे रूफटॉप सोलर संयंत्र  

हिमाचल प्रदेश के सरकारी शिक्षण संस्थान जल्द ही सौर ऊर्जा से जगमगाते नजर आएंगे। प्रदेश सरकार ने बिजली पर होने वाले भारी खर्च को कम करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य के स्कूलों, महाविद्यालयों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों में रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह पहल केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत की जाएगी

Jun 24, 2026 - 17:08
Jun 24, 2026 - 17:26
 0  22
अब सौर ऊर्जा से गजमग होंगे हिमाचल के शिक्षण संस्थान , संस्थानों में स्थापित किये जायेंगे रूफटॉप सोलर संयंत्र  
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  24-06-2026

हिमाचल प्रदेश के सरकारी शिक्षण संस्थान जल्द ही सौर ऊर्जा से जगमगाते नजर आएंगे। प्रदेश सरकार ने बिजली पर होने वाले भारी खर्च को कम करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य के स्कूलों, महाविद्यालयों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों में रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह पहल केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत की जाएगी, जिससे शिक्षण संस्थानों की ऊर्जा जरूरतें काफी हद तक सौर ऊर्जा से पूरी हो सकेंगी।यह योजना लागू होने से जहां संस्थानों के बिजली बिल में कमी आएगी, वहीं बचाई गई राशि को विद्यार्थियों के हित में शैक्षणिक गतिविधियों, आधुनिक प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों, डिजिटल सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास पर खर्च किया जा सकेगा। 
प्रदेश सरकार का मानना है कि शिक्षा संस्थानों को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ना केवल आर्थिक बचत का माध्यम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। स्कूल और कॉलेज समाज में जागरूकता के केंद्र होते हैं। ऐसे में जब शिक्षण संस्थान स्वयं सौर ऊर्जा का उपयोग करेंगे तो विद्यार्थियों में भी अक्षय ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होगी। प्रदेश के अनेक सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में कंप्यूटर लैब, स्मार्ट कक्षाएं, पुस्तकालय, प्रशासनिक कार्यालय और छात्रावास संचालित होते हैं, जिनमें प्रतिमाह बड़ी मात्रा में बिजली की खपत होती है। 
सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद इन संस्थानों की विद्युत निर्भरता कम होगी और बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि ऊर्जा खर्च में होने वाली बचत से संस्थानों को अतिरिक्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध होंगे, जिन्हें विद्यार्थियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने में लगाया जा सकेगा। योजना के तहत होने वाली बचत का उपयोग विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं को आधुनिक बनाने, स्मार्ट क्लासरूम विकसित करने, पुस्तकालयों में नई सुविधाएं जोड़ने और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में किया जाएगा। 
इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ संस्थानों की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। रूफटॉप सोलर परियोजनाएं केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक शिक्षण का माध्यम भी बनेंगी। विज्ञान और पर्यावरण विषयों का अध्ययन करने वाले छात्र अक्षय ऊर्जा प्रणालियों को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगे। इससे उन्हें ऊर्जा संरक्षण और सतत विकास के महत्व को व्यावहारिक रूप में जानने का अवसर मिलेगा। सौर ऊर्जा के उपयोग से पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। इससे हिमाचल प्रदेश के हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्यों को भी मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार की यह पहल राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयासों के अनुरूप मानी जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />