पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों के लिए 17 हजार से अधिक उम्मीदवार देंगे लिखित परीक्षा , गलत उतर देने पर होगी नैगेटिव मार्किंग

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में स्पैशलाइज्ड ड्यूटी के लिए पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए 17 हजार से अधिक उम्मीदवार लिखित परीक्षा में बैठेंगे। अब तक जिला शिमला को छोड़कर अन्य जिलों में पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए आयोजित हुए फिजिकल एफिशिएंसी टैस्ट/ग्राऊंड टैस्ट के बाद 14 हजार से अधिक उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। इसके अलावा जिला शिमला की फिजिकल एफिशिएंसी टैस्ट (पीईटी) अभी जारी है

Apr 10, 2025 - 19:17
Apr 10, 2025 - 19:41
 0  50
पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों के लिए 17 हजार से अधिक उम्मीदवार देंगे लिखित परीक्षा , गलत उतर देने पर होगी नैगेटिव मार्किंग
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  10-04-2025
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में स्पैशलाइज्ड ड्यूटी के लिए पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए 17 हजार से अधिक उम्मीदवार लिखित परीक्षा में बैठेंगे। अब तक जिला शिमला को छोड़कर अन्य जिलों में पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए आयोजित हुए फिजिकल एफिशिएंसी टैस्ट/ग्राऊंड टैस्ट के बाद 14 हजार से अधिक उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। इसके अलावा जिला शिमला की फिजिकल एफिशिएंसी टैस्ट (पीईटी) अभी जारी है। यहां पर यह टैस्ट 11 अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद जिला शिमला से फिजिकल एफिशिएंसी टैस्ट में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों का आंकड़ा सामने आ जाएगा। सूचना है कि फिजिकल एफिशिएंसी टैस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों का आंकड़ा 17 हजार से अधिक हो सकता है। 
ऐसे में लिखित परीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला, मंडी व कांगड़ा में परीक्षा केंद्र स्थापित करेगा। हालांकि उम्मीदवारों की संख्या इससे भी काफी अधिक रहने पर अतिरिक्त परीक्षा केंद्र बनाए जाने का विकल्प भी खुला है, लेकिन लोक सेवा आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आंकड़ा 17 हजार के आसपास ही रहने वाला है। गौर हो कि लोक सेवा आयोग द्वारा पुरुष कांस्टेबल के 708 पदों और महिला कांस्टेबल के 380 पदों को बीते अक्तूबर माह में विज्ञापित किया गया था। यानी कि कुल 1088 पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। इसी सप्ताह फिजिकल एफिशिएंसी टैस्ट पूरा हो जाएगा। 
इसके बाद पात्र उम्मीदवारों की सूची आयोग के पास आने के बाद लिखित परीक्षा का शैड्यूल जारी किया जाएगा। फिजिकल एफिशिएंसी टैस्ट के बाद पुलिस विभाग उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों की सूची अंकों सहित लोक सेवा आयोग को देगा। फिजिकल टैस्ट में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा लोक सेवा आयोग आयोजित करेगा। लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी और 90 अंकों के पेपर में उम्मीदवारों से 90 ऑब्जैक्टिव टाइप मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के 5 ऑप्शन ए, बी, सी, डी, ई होंगे। गलत उत्तर देने पर नैगेटिव मार्किंग होगी। 
नैगेटिव मार्किंग से बचने के लिए उम्मीदवारों को ई ऑप्शन चुनना होगा। अगर उम्मीदवार ने ए, बी, सी, डी, ई में से किसी भी विकल्प को नहीं चुना तो भी नैगेटिव मार्किंग होगी। नैगेटिव मार्किंग के नियम आयोग की ओर से पहले से ही निर्धारित कर रखे हैं। पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए महिला उम्मीदवारों से फीस नहीं ली जाएगी। परीक्षा फीस से महिला उम्मीदवारों को प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार छूट दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow