दस से 15 अगस्त तक भाजपा चलाएगी हर घर तिरंगा अभियान , काले दिवस के रूप में मनाएगी 14 अगस्त : बिहारी लाल शर्मा 

भारतीय जनता पार्टी पूरे हिमाचल प्रदेश में 10 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाएंगी जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ता हर घर में तिरंगा झंडा पहुँचाएगा जिसे स्वतंत्रता दिवस के दिन हर घर पर लगाने की अपील की जाएगी। यह जानकारी नाहन में मीडिया से बात करते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने दी

Aug 5, 2025 - 19:55
Aug 5, 2025 - 20:15
 0  36
दस से 15 अगस्त तक भाजपा चलाएगी हर घर तिरंगा अभियान , काले दिवस के रूप में मनाएगी 14 अगस्त : बिहारी लाल शर्मा 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  05-08-2025
भारतीय जनता पार्टी पूरे हिमाचल प्रदेश में 10 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाएंगी जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ता हर घर में तिरंगा झंडा पहुँचाएगा जिसे स्वतंत्रता दिवस के दिन हर घर पर लगाने की अपील की जाएगी। यह जानकारी नाहन में मीडिया से बात करते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने दी। जिला मुख्यालय नाहन में आज भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई इसके बाद वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान 10 अगस्त को शुरू होगा और 15 अगस्त तक चलेगा  प्रदेश में 8 हजार से अधिक बूथों में हर घर में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने घरों के साथ-साथ सामान्य घरों में भी तिरंगा झंडा वितरित करेगा और लोगों से तिरंगा झंडा लगाने का आग्रह किया जाएगा साथ ही 15 अगस्त के दिन तिरंगा यात्राएं भी निकाली जाएगी। बिहारी लाल शर्मा ने यह भी कहा कि 14 अगस्त को पार्टी द्वारा काला दिवस मनाया जाता है 1947 में भारत की आजादी के साथ देश का विभाजन भी हुआ था जिसे काला दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
उन्होंने कहा कि उस समय जो विभाजन हुआ व अनैतिक और संवैधानिक था इसलिए पार्टी कार्यकर्ता हर मंडल में मौन जुलूस ,मशाल जुलूस और मोमबत्ती जलाकर और रोष प्रकट कर इसे मनाएंगा। बिहारी लाल शर्मा ने यह भी कहा कि आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह तैयार है उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय में सिर्फ नगर निगम के चुनाव पार्टी सिंबल पर हुए थे मौजूदा सरकार जिस भी पैटर्न पर चुनाव लड़ना चाहे बीजेपी उसके लिए पूरी मजबूती के साथ तैयारी कर चुकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow