केंद्र की AMRUT योजना के तहत वार्ड नंबर 5 का होगा कायाकल्प, IOT के तहत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया जा रहा कार्य
केंद्र सरकार की AMRUT योजना के तहत नाहन शहर के वार्ड नंबर 5 के कायाकल्प की दिशा में काम शुरू किया जा रहा है। इस वार्ड को IOT आधारित सुविधाओं से जोड़ते हुए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर विकसित किया जा रहा है। अगर पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है तो शहर के अन्य वार्डों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा।
मीडिया से बात करते हुए जल शक्ति विभाग सिरमौर के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर राजीव कुमार ने बताया कि नाहन शहर के वार्ड नंबर 5 में AMRUT योजना के तहत विकास कार्यों को गति दी जा रही है। IOT यानी इंटरनेट ऑफ थिंग्स तकनीक के तहत वार्ड को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर विकसित किया जा रहा है। योजना के तहत करीब 10 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से शहर के तीन प्रमुख स्टोरेज टैंकों के जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह टैंक रियासत काल में बने थे और यहां पर वर्कस्पेस कम होने के चलते लीकेज होती है।
बाइट- ई. राजीव कुमार अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग सिरमौर
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत चल रहे इस कार्य को 31 मार्च 2027 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा है। प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से शहर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाना और सुविधाओं को अधिक प्रभावी तरीके से संचालित करना है।वहीं, इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद नाहन शहर के अन्य वार्डों को भी AMRUT योजना के तहत जोड़ने की योजना है।
What's Your Reaction?
