एनसीसी कंपनी नाहन की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल जे.एस. चौहान के हाथ 

हिमाचल प्रदेश एनसीसी कंपनी, नाहन की कमान शुक्रवार को लेफ्टिनेंट कर्नल जे.एस. चौहान ने संभाल ली है। उन्होंने यह पदभार कर्नल राजीव शर्मा से ग्रहण किया, जो अपने अगले महत्वपूर्ण कार्यभार के लिए जोधपुर प्रस्थान कर रहे

Oct 31, 2025 - 20:34
 0  20
एनसीसी कंपनी नाहन की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल जे.एस. चौहान के हाथ 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    31-10-2025

हिमाचल प्रदेश एनसीसी कंपनी, नाहन की कमान शुक्रवार को लेफ्टिनेंट कर्नल जे.एस. चौहान ने संभाल ली है। उन्होंने यह पदभार कर्नल राजीव शर्मा से ग्रहण किया, जो अपने अगले महत्वपूर्ण कार्यभार के लिए जोधपुर प्रस्थान कर रहे हैं। कंपनी मुख्यालय में आयोजित सादे, लेकिन गरिमामय समारोह में दोनों अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

पदभार ग्रहण करने के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल जे.एस. चौहान ने कहा कि एनसीसी केवल परेड या प्रशिक्षण तक सीमित संस्था नहीं, बल्कि युवाओं के चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वे कंपनी के कैडेटों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि एनसीसी प्रशिक्षण से प्राप्त गुण भविष्य में उनकी उत्कृष्टता की नींव बनें।

उन्होंने यह भी कहा कि देश सेवा का संकल्प कैडेटों में और मजबूती से स्थापित किया जाएगा, ताकि वे शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा या रक्षा सेवाओं जैसे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर सकें। बता दें कि इससे पहले वो पूर्वोत्तर में कार्यरत थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow