कोर्ट में सरकार का बचाव करेगी 99 वकीलों की फौज , निगम-बोर्डों में स्टैंडिंग काउंसिल नियुक्त

हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभिन्न निगमों और बोर्डों 99 स्टैंडिंग काउंसल की नियुक्तियां की हैं। विधि विभाग सचिव शरद कुमार लगवाल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। जिला न्यायालय शिमला में विचाराधीन विभिन्न मामलों में स्टैंडिंग काउंसिल सरकार की पैरवी करेंगे

Aug 30, 2023 - 20:51
Aug 30, 2023 - 21:03
 0  148
कोर्ट में सरकार का बचाव करेगी 99 वकीलों की फौज , निगम-बोर्डों में  स्टैंडिंग काउंसिल नियुक्त

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  30-08-2023

हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभिन्न निगमों और बोर्डों 99 स्टैंडिंग काउंसल की नियुक्तियां की हैं। विधि विभाग सचिव शरद कुमार लगवाल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। जिला न्यायालय शिमला में विचाराधीन विभिन्न मामलों में स्टैंडिंग काउंसिल सरकार की पैरवी करेंगे। वन निगम में प्रदीप वर्मा, प्रवीण चौहान, मनमोहन कटोच और कशिश भरोटा को नियुक्त किया गया है। जल शक्ति निगम में सुरेंद्र चौहान, विकास श्याम, संतोष बाला और अंकित चौहान को नियुक्त किया गया है। एचआरटीसी में चंद्रमोहन चंदेल, टेक चंद शर्मा , महेंद्र सिंह कंवर, विकास चौहान और विक्रम सिंह को नियुक्त किया गया है। नगर निगम शिमला में सुरेंद्र स्टेटा , भुवनेश पाल , भगवान चंद , महेंद्र वर्मा, राजीव चौहान, एसएस रोच, सुरिंदर मोहन शर्मा, नरेश कुमार, नीरज शर्मा, प्रियंका धौलटा, दिग्विजय सिंह , अुकंश ठाकुर और रोहन तोमर को नियुक्त किया गया है। 

शिक्षा बोर्ड धर्मशाला में हरिंद्र वर्मा, भुवनेश सिंह वर्मा, अनिरुद्ध सिंह वर्मा और अभिनव चटरांटा को नियुक्त किया गया है। राज्य विद्युत बोर्ड में प्रेम नेगी, रिषभ चंदेल, धीरज कंवर और भूप सिंह ठाकुर को नियुक्त किया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में जगमोहन चंदेल, पीयूष शर्मा और नरेश शर्मा को नियुक्त किया गया है। राज्य सहकारी बैंक में अमनिंद्र नगरैक , सोहन सिंह राठौर, हरदीप वर्मा, सुषमा शर्मा, लक्ष्मी कपूर और सिकंदर भूषण को नियुक्त किया गया है। राज्य सहकारी कृषि बैंक में हेम सिंह ठाकुर को नियुक्त किया गया है। नागरिक आपूर्ति निगम में सतीश शर्मा को नियुक्त किया गया है। पर्यटन विकास निगम में वीना सूद और अल्केश को नियुक्त किया गया है। राज्य वित्त निगम में जगत सिंह श्याम को नियुक्त किया गया है। औद्योगिक विकास निगम में विक्रम ठाकुर, चिंतामणि वर्मा और भूपेंद्र शर्मा को नियुक्त किया गया है। हिमुडा में संजीव शर्मा, सतीश शर्मा और प्रदीप वर्मा को नियुक्त किया गया है। 

मार्केटिंग बोर्ड में किरण कंवर और अनिल नेगी को नियुक्त किया गया है। हिमफेड में मनीष सरकैक , एचपीएमसी में केशव नेगी और बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड में प्रकाश चंद को को नियुक्त किया गया है। हिम ऊर्जा में आशीष गुप्ता और राहुल कश्यप को नियुक्त किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक विकास बोर्ड में शिवानी तेगटा और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में पारुल शर्मा को नियुक्त किया गया है। मिल्कफेड में नरबीर चौहान और अंकित चौहान को नियुक्त किया गया है। अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम में सवनीत सिंह चौहान, राजेश कश्यप, अधिराज नेगी, नितेश गांगटा , सुधीर कुमार, वरुण पंवर और अमनदीप सिंह को नियुक्त किया गया है। कृषि ग्रामीण विकास बैंक में किरण कंवर और विश्वजीत सिंह, शिमला सहकारी बैंक में विक्रम सिंह, सिकंदर भूषण को नियुक्त किया गया है। 

जोगिंद्रा सहकारी बैंक में संतोष बाला और सिकंदर भूषण को नियुक्त किया गया है। यशवंत सिंह परमार विवि में धीरज वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा और जुनेश ठाकुर को नियुक्त किया गया है। वित्त आयुक्त कार्यालय में अंकुश ठाकुर, सर्वेश शर्मा और वर्धन सिंह जसवाल को नियुक्त किया गया है। मंडल आयुक्त कार्यालय में नितिन बग्गा, रीना शर्मा और प्रज्जवल चौहान को नियुक्त किया गया है। उपायुक्त शिमला कोर्ट में विक्रम ठाकुर, सुरेश कुमार मेक्टा और आशीष जमाल्टा को नियुक्त किया गया है। एसडीएम शहरी और ग्रामीण कार्यालय में अनिल कुमार चौहान, शगुन और रंजना बाली को नियुक्त किया गया है। नगर निगम शिमला कोर्ट में राहुल शर्मा, नवीन ठाकुर और शगुन नाग को नियुक्त किया गया है। आयुक्त बंदोबस्त कार्यालय में गुना नंद वर्मा और नवीन ठाकुर को नियुक्त किया गया है। कांगड़ा सहकारी बैंक में प्रवीण चौहान और रोहित स्टेटा को नियुक्त किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow