खेलों में प्रदेश का नाम रौशन कर रहीं हिमाचल की बेटियां : राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा, नगर नियोजन तथा आवास मंत्री राजेश धर्माणी ने आज सुंदरनगर की बीबीएमबी कॉलोनी स्थित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खेल मैदान में गायत्री कॉलेज ऑफ एजुकेशन के तत्वावधान में आयोजित हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग महिला चैंपियनशिप के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया

Nov 21, 2024 - 19:13
Nov 21, 2024 - 20:38
 0  29
खेलों में प्रदेश का नाम रौशन कर रहीं हिमाचल की बेटियां : राजेश धर्माणी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

तकीनीकी शिक्षा मंत्री ने नवाजीं हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग महिला चैंपियनशिप की विजेता खिलाड़ी

यंगवार्ता न्यूज़ - सुंदरनगर    21-11-2024

तकनीकी शिक्षा, नगर नियोजन तथा आवास मंत्री राजेश धर्माणी ने आज सुंदरनगर की बीबीएमबी कॉलोनी स्थित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खेल मैदान में गायत्री कॉलेज ऑफ एजुकेशन के तत्वावधान में आयोजित हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग महिला चैंपियनशिप के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।

उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। ओवरऑल चैंपियनशिप में पहला स्थान आरकेएमवी शिमला, दूसरा एमएलएसएम सुंदरनगर तथा तीसरा स्थान सेंट बीड्स कॉलेज शिमला ने हासिल किया।

महिला खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि आज बेटियाँ बॉक्सिंग जैसे क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं। हाल ही में हिमाचल की बेटी वंशिका अंडर-19 विश्व चैंपियनशिप की विजेता रही हैं जो हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है। ज्वालामुखी की रहने वाली इस बेटी ने विश्व स्तर पर हिमाचल व देश का नाम रोशन कर भारतीय तिरंगा बुलंद किया है। 

उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में प्रदेश की बेटियां आगे बढ़ रही हैं जो कि अत्यंत खुशी  की बात है। लड़कियाँ एथलेटिक्स, हैंडबॉल, बास्केटबॉल में भी राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटियाँ सशक्त होंगी तो हमारा समाज भी सशक्त व खुशहाल होगा।

प्रदेश सरकार खेलों एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई ठोस कदम उठा रही है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन राशि में भी बढ़ोतरी की है। इसके अतिरिक्त खेल ढांचे को सुदृढ़ करने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।  

ब्रांज मेडल, 60 किलोग्राम वर्ग में एमएलएसएम की शिल्पा ने गोल्ड,  आरकेएमवी की प्रियांशु ने सिल्वर, रामपुर की दिव्या और नगरोटा बगवां की काजल ने ब्रांज, 66 किलोग्राम में आरकेएमवी शिमला की मुस्कान ने गोल्ड, कनिका ने सिल्वर, हमीरपुर की तनुजा ने ब्रांज मेडल जीता। 

इसी प्रकार 75 किलोग्राम वर्ग में रामपुर की श्रुति ने गोल्ड, कुल्लू की प्रियंका ने सिल्वर तथा करसोग की इशिता ने ब्रांज, 81 किलोग्राम वर्ग में रामपुर की वंशिका ने गोल्ड, कुल्लू की रितिका ने सिल्वर और एमएलएसएम सुंदरनगर की सिया ने ब्रांज मेडल हासिल किए।

इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल, एपीएमसी मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया, बीसीसी अध्यक्ष हेमंत शर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव निक्कु राम, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संतराम, पार्षद गोपाल कपूर, विनोद सोनी, राम सिंह, सोम कुमार, राजेश शर्मा, रवि शंकर, ,निदेशक तकनीकी शिक्षा विभाग अक्षय सूद, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, डीएसपी भारत भूषण सहित अन्य  उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow