नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने पक्का भरो के छिंज मेले का किया शुभारंभ
राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने बुधवार को पक्का भरो के छिंज मेले का उदघाटन किया। इस अवसर पर आयोजन समिति और सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए नरेश ठाकुर ने कहा कि छिंज मेले हमारी समृद्ध लोक संस्कृति की पहचान
यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर 25-03-2026
राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने बुधवार को पक्का भरो के छिंज मेले का उदघाटन किया।
इस अवसर पर आयोजन समिति और सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए नरेश ठाकुर ने कहा कि छिंज मेले हमारी समृद्ध लोक संस्कृति की पहचान हैं। ये छिंज मेले एवं उत्सव जहां आपसी भाईचारे और मेल-मिलाप को बढ़ावा देते हैं, वहीं युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराई से बचाने में कुश्ती और अन्य सभी खेल गतिविधियां बहुत बड़ी भूमिका अदा कर सकती हैं। सभी छिंज मेले कमेटियों को इस दिशा में विशेष रूप से कार्य करना चाहिए।
नरेश ठाकुर ने बताया कि युवाओं को नशे से बचाने और उन्हें खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट में 12 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि पक्का भरो के छिंज मेले के विस्तार के लिए भी हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इससे पहले, पक्का भरो छिंज मेला कमेटी के अध्यक्ष होशियार सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, सदस्य तिलक चंद चौधरी, अभय ठाकुर, पवन ठाकुर और अन्य पदाधिकारियों ने नरेश ठाकुर का स्वागत किया तथा उन्हें मेले से संबंधित विभिन्न प्रबंधों की जानकारी दी। इस कुश्ती मेले में बड़ी संख्या में पहलवानों ने भाग लिया।
What's Your Reaction?




