प्रदेश के सभी नगर निगमों में विधायक की तर्ज पर होना चाहिए मेयर का चुनाव  : नैहरिया

नगर निगम धर्मशाला के भाजपा के मेयर ओंकार नैहरिया ने मेयर पद को लेकर नया मुद्दा छेड़ दिया है। ओंकार नैहरिया ने कहा कि हिमाचल के सभी नगर निगमों में विधायक की तर्ज पर मेयर का चुनाव सीधा होना चाहिए

Jul 27, 2023 - 16:44
 0  17
प्रदेश के सभी नगर निगमों में विधायक की तर्ज पर होना चाहिए मेयर का चुनाव  : नैहरिया

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     27-07-2023

नगर निगम धर्मशाला के भाजपा के मेयर ओंकार नैहरिया ने मेयर पद को लेकर नया मुद्दा छेड़ दिया है। ओंकार नैहरिया ने कहा कि हिमाचल के सभी नगर निगमों में विधायक की तर्ज पर मेयर का चुनाव सीधा होना चाहिए। आने वाले समय में हिमाचल में जब भी नगर निगम का चुनाव हो तो मेयर सीधा चुना जाना चाहिए। 

अगर मेयर सीधा चुना जाएगा तो इससे शहर के विकास में ज्यादा फायदा होगा। नैहरिया ने कहा कि मेयर को सीधा चुनने के लिए वह खुद मुहिम चलाएंगे। वह हिमाचल में अन्य नगर निगमों के मेयरों का भी इस मुहिम से जुड़ने के लिए समर्थन मांगेंगे। नगर निगम धर्मशाला के हाउस में वह मेयर को सीधा चुनने का प्रस्ताव लाकर प्रदेश सरकार को भेजेंगे।

नैहरिया ने कहा कि हिमाचल के अन्य नगर निगमों के मेयरों से वह संवाद करेंगे कि वे भी मेयर के सीधे चुनाव के लिए हाउस में प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजें। उन्होंने कहा कि यह गलत बात है कि जनता पर मेयर को थोपा जाता है। जनता ने तो पार्षद चुन कर भेजे होते हैं। उन्हें अपना मेयर चुनने का भी अधिकार होना चाहिए।  

पार्षदों के चुनावों के समय मेयर के लिए भी जनता के बीच ही वोटिंग होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो  निगम के कार्यों में भी पारदर्शिता आएगी। ऐसा न होने की स्थिति में मेयर पर पार्षदों सहित अन्य कई प्रकार के दबाव रहते हैं, जिसके चलते वह जनहित में लिए जाने वाले कई निर्णयों को नहीं ले पाता है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow