महिला कबड्डी में लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक, टीम में हिमाचल की चार खिलाड़ी शामिल

एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने हिमाचल प्रदेश की बेटी पुष्पा राणा की कप्तानी में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतने के संकल्प के साथ मैदान में उतरी। फाइनल में भारत ने ईरान को 37-34 के अंतर से हराया। पुष्पा राणा ने कहा कि पिछली बार भी भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता था और इस बार भी टीम का लक्ष्य सोना ही रहा। इस बार एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम में हिमाचल प्रदेश की चार खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें कप्तान पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना धर्मशाला स्थित साई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की खिलाड़ी हैं, जबकि पूर्व कप्तान रितु नेगी इंडियन रेलवे की ओर से खेलती हैं।

Sep 26, 2026 - 18:19
 0  25
महिला कबड्डी में लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक, टीम में हिमाचल की चार खिलाड़ी शामिल
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 26 सितंबर : 
एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने हिमाचल प्रदेश की बेटी पुष्पा राणा की कप्तानी में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतने के संकल्प के साथ मैदान में उतरी। फाइनल में भारत ने ईरान को 37-34 के अंतर से हराया। पुष्पा राणा ने कहा कि पिछली बार भी भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता था और इस बार भी टीम का लक्ष्य सोना ही रहा। इस बार एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम में हिमाचल प्रदेश की चार खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें कप्तान पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना धर्मशाला स्थित साई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की खिलाड़ी हैं, जबकि पूर्व कप्तान रितु नेगी इंडियन रेलवे की ओर से खेलती हैं।
 
पिछली बार रितु नेगी की कप्तानी में एशियन गेम्स का स्वर्ण जीतकर इतिहास रचने वाली हिमाचल की बेटियों ने इस बार उसी सुनहरी कहानी को दोहराया। पिछली बार की स्वर्ण विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम में शामिल खिलाड़ी रितु नेगी, पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर फिर मैदान में थीं, लेकिन इस बार तस्वीर में बड़ा बदलाव है। अब कप्तानी पुष्पा राणा के हाथों में है। शनिवार सुबह हुए फाइनल मुकाबले में ईरान  को शिकस्त देकर भारत ने सोना पक्का किया।  पिछले एशियन गेम्स में रितु नेगी ने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए स्वर्ण पदक दिलाया था। उस टीम में पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर भी शामिल थीं। इस बार जिम्मेदारियां बदल गईं। रितु अनुभवी खिलाड़ी के तौर पर टीम को मजबूती दी तो पुष्पा कप्तान की भूमिका में रहीं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />