विकास के मामले में लगातार पिछड़ रहा हिमाचल , झूठ से भरी है वर्तमान सरकार और कांग्रेस पार्टी : बिंदल

भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के कसौली व सोलन मण्डल के प्रशिक्षण वर्ग में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार और कांग्रेस पार्टी झूठ से भरी हुई है। लगातार एक के बाद एक झूठ बोलने का काम निरंतर चल रहा है और हिमाचल प्रदेश विकास के मामले में लगातार पिछड़ रहा है

Aug 29, 2024 - 18:48
 0  10
विकास के मामले में लगातार पिछड़ रहा हिमाचल , झूठ से भरी है वर्तमान सरकार और कांग्रेस पार्टी : बिंदल
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 2908-2024
भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के कसौली व सोलन मण्डल के प्रशिक्षण वर्ग में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार और कांग्रेस पार्टी झूठ से भरी हुई है। लगातार एक के बाद एक झूठ बोलने का काम निरंतर चल रहा है और हिमाचल प्रदेश विकास के मामले में लगातार पिछड़ रहा है। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के लिए बेरोजगारों के साथ धोखा किया और 5 लाख नौकरियां देने की गारंटी हर दीवार पर चस्पा कर दी गई। कांग्रेस के प्रदेश के नेता और गली मोहल्ले के नेता सभी यही कहते नहीं थकते थे कि सरकारी नौकरियां मिलेगी और सत्ता हथियाने के बाद कांग्रेस सरकार और कांग्रेस पार्टी के सभी नेता बेरोजगारों के विरोधी बन गए। नौकरी देना तो दूर, उल्टे नौकरियां छीन ली गई। डाॅ0 बिंदल ने कहा कि सत्ता हथियाने के लिए प्रदेश के हर वर्ग को झूठ बोलकर ठगा गया और सत्ता प्राप्ति के बाद 20 महीने का समय केवल भाजपा को गाली देकर बीता दिया। 
महिलाओं के साथ धोखा किया , किसानों - बागवानों के साथ धोखा किया , कर्मचारियों , सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ धोखा किया। सत्ता हथियाने के लिए जितनी जोर के साथ गारंटियां दी जा रही थी उतनी ही जोर से खजाना खाली होने का झूठ बोला जा रहा है। डीजल , पेट्रोल , सीमेंट , बसों का किराया , पानी का बिल , स्टाम्प ड्यूटी के दाम लगातार बढ़ाकर हिमाचल प्रदेश के आम जनमानस का जीना वर्तमान कांग्रेस की सुखविंदर सरकार ने मुश्किल कर दिया है। डाॅ0 बिंदल ने आह्वान किया कि घर-घर में जाना है, भाजपा के सदस्य बनाने हैं और कांग्रेस पार्टी को बेनकाब करना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow