शिव भक्ति का जुनून ऐसा कि 58 साल की उम्र में भी नंगे पांव की 210 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा....

नीलकंठ महादेव से हरिद्वार होकर  नंगे पांव करीब किलोमीटर की दूरी तय कर 5 दिन बाद आज संगड़ाह पंहुचे 58 वर्षीय उजागर सिंह के अनुसार उन्हें भोलेनाथ की कृपा से जरा भी थकान व कष्ट महसूस नहीं हो रहा

Jul 31, 2024 - 17:14
 0  11
शिव भक्ति का जुनून ऐसा कि 58 साल की उम्र में भी नंगे पांव की 210 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा....

यंगवार्ता न्यूज़ - नौहराधार    31-07-2024

नीलकंठ महादेव से हरिद्वार होकर  नंगे पांव करीब किलोमीटर की दूरी तय कर 5 दिन बाद आज संगड़ाह पंहुचे 58 वर्षीय उजागर सिंह के अनुसार उन्हें भोलेनाथ की कृपा से जरा भी थकान व कष्ट महसूस नहीं हो रहा है। 

58 साल के आम बुजुर्ग जहां 2 से चार किलोमीटर  पैदल चलने से भी कतराते हैं। वहीं इस भोले को अभी करीब 80 किलोमीटर  की और यात्रा कर चुडधार  जाकर जल चढ़ाने तक विश्राम नहीं करना है। 

क्षेत्र के कांवड़ियों के इस दल ने 5 दिन पैदल चलने के बाद आज कुछ देर शिव मंदिर संगड़ाह में विश्राम किया और रात्रि ठहराव नेउड़िया आश्रम पालर में किया। कांवड़ियों ने बताया कि कल कैंथा चोकर गांव में रूकने के बाद वह गुरुवार को अपने आखरी पड़ाव चूड़धार के लिए निकलेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow