शिवरात्रि को लेकर प्रदेश में भक्तिमय हुआ माहौल , ऐतिहासिक शहर नाहन में निकली शिव भोले की बारात
महा शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर देवभूमि हिमाचल प्रदेश में माहौल भक्तिमय में है। ऐतिहासिक शहर नाहन में आज शिव की बारात निकाली गई , जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी विशेष रूप से मौजूद रहे। ऐतिहासिक शिव मंदिर रानीताल से शिव बारात की शुरुआत हुई जिसने पूरे शहर की परिक्रमा की इस दौरान भगवान शंकर के जय कारों से पूरा शहर गूंज उठा जिसके बाद पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। लोग भारी तादाद में शिव की बारात को देखने के लिए उमड़े
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 13-02-2026
What's Your Reaction?

